Connect with us

खबर सूरजपुर ..

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ..

Published

on

जिला स्तरीय मटका फोड़ स्पर्धा में खालपारा महंगावा ने मारी बाजी ..

सूरजपुर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति व सहयोगी संस्था मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक कोतवाली थाना के समीप में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से मंचासीन मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एस जयवर्धन, प्रमुख अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा की गई तो वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद सुभाष गोयल, एसडीएम सिवनी जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू), कार्यपालिक दंडाधिकारी सूर्यकांत साय, ईई ललित भोई, जिला खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी, एसडीओ कल्याण सिंह पोर्ते, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल(छोटू), राजेश तायल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, कॉन्ट्रैक्टर अनिल अग्रवाल, शंभु दयाल अग्रवाल, सीए हिमांशु अग्रवाल, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश मंत्री रौनक जैन, डॉ एच एन चतुर्वेदी, शिक्षक सुरेन्द्र राजवाड़े, सीएसपी सुरेन्द्र साय पैकरा, टीआई विमलेश दुबे, पत्रकार नरेंद्र जैन, ओंकार पांडेय, नितेश गुप्ता, इमाम हसन(पान्नू), समरोज खान, अमीर खान, कौशलेंद्र यादव, सुभाष गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

फुव्वारे से झमाझम जल वर्षा के बीच 7 टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन –

फायर विकेट से झमाझम जल वर्षा के बीच 7 टीमों ने बारी-बारी प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा और मध्यप्रदेश से पहुंची सुप्रसिद्ध कलाकार अंतरा शुक्ला व आंचल शुक्ला दो बहनों की जोड़ी व कलाकार ओम सोनी जागरण एंड म्यूजिकल ग्रुप के सुमधुर आवाज में देर रात तक श्री राधे कृष्णा और श्याम भजनों के साथ आयोजन चलता रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में पहुंचे युवाओं के सभी दलों ने कृष्ण धुन पर झूमते-नाचते हुए खूब अमीर गुलाल उड़ाया।

नगद व ट्रॉफी से विजेता टीम हुई पुरस्कृत –

इस प्रतियोगिता में खालपारा महंगावा ने प्रथम प्रयास में ही 1 मिनट 25 सेकंड में मटका फोड़कर प्रथम स्थान हासिल कर 11000 नगद व ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं चिरमिरी की टीम ने दूसरे प्रयास में मात्र 53 सेकंड में मटकी तोड़कर द्वितीय पुरस्कार 5100 नगद व ट्रॉफी तथा बजरंग दल महंगावा की टीम ने 1 मिनट 38 सेकंड में हांडी फोड़कर तृतीय पुरस्कार 3100 नगद व ट्रॉफी अपने नाम किया। वहीं वन विभाग सूरजपुर टीम, बजरंग दल बिश्रामपुर टीम, कुंजनगर टीम, गिरवरगंज टीम सहित शेष सभी अन्य टीमों को भी प्रतिभागी सहभागिता सेवा सम्मान संतान पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

पूर्व समिति संरक्षक को किया गया याद –

श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति व मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के मंच पर कार्यक्रम से पूर्व समिति के संरक्षक सदस्य स्व. निशांत बंसल मोनू को याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांति भाव से याद करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की और उनके परिवार से स्व. निशांत के भ्राता कृष्ण क्रेन के संचालक विकाश बंसल (विक्की) को मंच पर सम्मान स्वरूप स्थान देते हुए पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने परिवार से स्व. निशांत के छोड़े हुए इस कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

खिचड़ी प्रसाद का हुआ वितरण –

जिला स्त्री मटका फोड़ प्रतियोगिता के प्रारंभ होने से पूर्व शहर के सेवाभावी युवाओं की टोली के द्वारा श्री कृष्ण जी को भोग लगाकर उक्त आयोजन से पहले देर शाम तक सभी श्रद्धालुओं व सभी शहरवासियों के लिए खिचड़ी भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। जिसका सभी ने देर शाम तक खूब आनंद लिया। इस दौरान भोग प्रसाद के आयोजन को सफल बनाने में सभी युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।

सफल आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका –

इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रही युवाओं की टीम भाजपा युवा जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, पार्षद अजय सिंह, संतोष गुप्ता, शिवशंकर साहू (पौधा), यश अग्रवाल स्पोर्ट्स, युवध सिंह, ट्रांसपोर्टर यश अग्रवाल, राहुल कसेरा, शैलेंद्र विश्वास, अनुज साहू, शिवम साहू, विकाश साहू, संदीप साहू, वैभव अग्रवाल सहित काफी संख्या में उत्साही युवाओं की टीम आयोजन को सफल बनाने सक्रिय रही। इस आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार प्रमुख पवन अग्रवाल (पिंकू), विकाश अग्रवाल (नीटू), नलिन जिंदल, पंकज चौबे, विकाश अग्रवाल (चिंटू), राजेश मित्तल, अवधेश गोयल, पवन गर्ग, दीपक अग्रवाल, सौरभ जिंदिया, गौरीश जिंदल, अजय कसेरा, विजय कसेरा काफी संख्या में मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के सदस्यगण सक्रिय रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..20 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..20 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending