Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री का बोरे-बासी अभियान यथार्थ के कितना करीब …त्वरित टिप्पणी… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

Published

on

सक्ती, कौशल प्रदेश अर्थात छत्तीसगढ़ याने मूलत: सतपुड़ा के घने जंगलों से आच्छादित वनवासियो की भूमि है, यहां पर उनके अलावा हर जाति या समाज के लोग माइग्रेटेड हैं फिर कुछ लोग जो यहांं के आदिवासी संस्कृति को जितना अधिक आत्मसात कर लिया वह उतना ही बड़ा छत्तीसगढ़िया हो गया और जो नहीं कर पाया या नहीं करना चाहता उनके छत्तीसगढ़िया होने पर समय बे समय उंगुलियां उठना स्वाभाविक है। फिर भी आज विश्लेषण का विषय है कि हम अपने अपने जाति, समाज, धर्म या राजनीतिक दल के मुखिया के आग्रह को कितनी गंभीरता से स्वीकार करते हैं या अनुकरण कर रहे हैं।

यह आज मजदूर या श्रम दिवस पर प्रदेश सरकार के मुखिया का प्रयास बोरे-बासी अभियान के अनमने ढंग से अमल करने से साफ होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री जी का आशय शायद यह रहा हो कि छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम मूल संस्कृति, आचार व्यवहार व खानपान को आत्मसात कर अपने जीवनचर्या में शामिल करें पर अधिकांशत: यह आयोजन आदिवासी या श्रमिकों से परे कलेक्टरेट के ए सी सभाकक्ष या राजनीतिज्ञों के ड्राइंग रूम में चंद सिपहसलारों के साथ आज वनवासियों के लिए दुर्लभ महंगे धातु अर्थात कांसे-चांदी के बर्तनों व चम्मचों से मात्र समाचार पत्रों में फोटो छपवाने तक ही सीमित रह गया। स्थानीय समाचारों से पता चलता है कि फिलहाल सक्ती जिले में एक भी ऐसा आयोजन नहीं दिखा जहां पर समाज के तथाकथित सभ्य राजनीतिज्ञ व अधिकारी सुदूर वनवासी ग्राम में पहुंच उनके बीच मूल परंपरा को आत्मसात कर वास्तविक बोरे-बासी के बारे में जाने और उसका लाभ, महत्व समझकर अपने प्रतिदिन के जीवन चर्या मे शामिल करें। पर ऐसा न कर हमने हमारे सरकार के मुखिया को धोखा ही दिया है। फिर इस बात को लेकर परस्पर राजनीतिक बयानबाजी अथवा विवाद प्रदेश के मुखिया के साथ ही छत्तीसगढ़िया मूल संस्कृति व परंपरा का अपमान ही है। हमें याद है पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई की भतीजी तत्कालीन भा ज पा सांसद स्वर्गीय करुणा शुक्ला जो अंतिम समय कांग्रेस में रही है के द्वारा भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा, पहनावा, पकवान और पहचान के लिए सतत प्रयत्नशील रहती थी उनके द्वारा भी अक्सर मुख्य मंत्री के बोरे बासी अभियान की तरह ही “सुन भैया सुन, बटकी भर बासी अऊ चुटकी भर नून” के साथ ग्रामीण अंचलों में उनके खान पान में शामिल होती रही है तभी से छत्तीसगढ़िया बासी आम लोगों के बीच चर्चा में आ चुका था जिसे प्रदेश सरकार के वर्तमान मुखिया ने छत्तीसगढ़ के इस पहचान को आम लोगों तक पहुंचाने दिली कसरत किया पर तथाकथित चंद अभिजात्य लोगों के हल्केपन से इस धरती के मूल संस्कृति परंपरा के पुनर्स्थापन के प्रयास आघात ही पहुंचा है। जैसा ये लोग अन्य सरकारी योजनाओं के साथ बरताव करते हैं। इसलिए अब तो यही कहा जा सकता है कि प्रदेश के मुखिया प्रदेश के अस्मिता और शान के साथ बदमजाक करने वालों के गुस्ताखी को अनदेखा करते हैं या इन लोगों को ऐसी नसीहत देते हैं जिससे ये लोग फिर कभी छत्तीसगढ़ महतारी के शान में गुस्ताखी करने से बाज आएं। साथ ही सभी आम छत्तीसगढ़िया से विनम्र आग्रह है कि व्यर्थ बयानबाजी बंद कर सच्चे अर्थों में इस प्रदेश की संस्कृति को आत्मसात करने के लिए मूल निवासी के पास पहुंच कर विनम्रता से बोरे-बासी की चाह रखें, ग्रहण करें तभी इस उत्सव का सही आनंद संभव है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending