Connect with us

खबर जैजैपुर ..

अवैध शराब बिक्री पर जैजैपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही ..

Published

on

28 पौआ देशी शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर, अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जैजैपुर पुलिस ने 23 सितंबर 2024 को एक आरोपी को 28 पौआ देशी यूनिक शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल, और सक्ती अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम दतौद पत्थरा रोड पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पहरू साहू पिता पूरन साहू को 28 पौआ देशी यूनिक शराब (कीमत 2520 रुपए) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कोशले के मार्गदर्शन में प्रआर 10 अनूप खलखो, आर 264 यादराम चंद्रा, आर 367 संतोष मानिकपुरी, आर 243 रामकुमार उराव, और आर 112 मिठ्ठु बर्मन का विशेष योगदान रहा।

पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध शराब के कारोबार पर सख्त रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय जनता ने इस कदम की सराहना की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending