Connect with us

खबर जैजैपुर ..

थाना जैजैपुर में मालवाहक वाहन चालकों की बैठक सम्पन्न ..

Published

on

मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध की दी चेतावनी – थाना प्रभारी विंटन साहू ..

जैजैपुर, सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम पहल के तहत आज थाना जैजैपुर परिसर में थाना प्रभारी विंटन साहू की अध्यक्षता में मालवाहक वाहन मालिकों और चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्र से करीब 150 वाहन मालिक व चालक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाना और सड़क हादसों को कम करना था। थाना प्रभारी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि मालवाहक वाहनों (जैसे पिकअप, छोटा हाथी, ट्रेक्टर आदि) में सवारी ढोना पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसा करना कानून का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में इस प्रकार के वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वाहन चालकों और मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने सभी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक, इंश्योरेंस आदि अद्यतन और वैध रखें। इसके अलावा नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने और मालवाहक वाहनों में किसी भी व्यक्ति को सवारी के रूप में न ले जाने की सख्त हिदायत दी गई।

थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक को स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम बताया और पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending