खबर सूरजपुर ..
विजयादशमी के महाभंडारा में श्याम भोग लेने उमड़े हजारों श्रद्धालु ..

सूरजपुर, विजयदशमी के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज के उत्साहि युवाओ तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष द्वारा इस वर्ष भी अलग-अलग स्थल पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

गौरतलब है की विजयदशमी के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज के उत्साही युवाओं द्वारा अग्रसेन चौक पर श्री श्याम नाम के भोग का स्टाल लगाकर महाप्रसाद भंडारा का वितरण किया गया। इसमें देर शाम तक दशहरा मेला और दुर्गा पूजा देखने दूर-दराज के गांव-गांव से जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचे हजारों श्रद्धालु व माता भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद लिया। इस दौरान अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष गौरीश जिंदल, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय निर्देशक व सूरजपुर शाखा अध्यक्ष सुमित मित्तल, विपुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, शुभम जैन, स्वयं गोयल, साहिल मित्तल, श्याम प्रकाश अग्रवाल, यश अग्रवाल, गोरांख अग्रवाल, पार्थ जिंदल, रित्विक जिंदल सहित काफी संख्या में उत्साही युवा उपस्थित रहे।

विजयदशमी के अवसर पर सूरजपुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल के भैयाथाना रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी अंकुर अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल व हर्ष पालीवाल के द्वारा 11 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login