Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

निर्माण विभाग और एजेंसियां गर्मी मौसम में निर्माण कार्यों को पूरा करें – कलेक्टर धर्मेश साहू ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण विभाग और एजेंसी जिले के निर्माण कार्यों को आगामी बरसात के पूर्व पूर्ण कर लें। कलेक्टर ने रबी फसल सर्वे, फॉर्मर रजिस्टेशन कार्यों का समीक्षा करते हुए एसडीएम अधिकारी को कहा कि पटवारी और राजस्व निरीक्षक (आरआई) से उनसे संबंधित कार्यों को पूरा कराएं और यदि कोई कार्य में लापरवाही करता है तो कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि पटवारी संबंधी सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए मुनादी कराकर एक दिन पटवारी अपने क्षेत्र के गांव में बैठकर कोटवार के माध्यम से किसानों को बुलाकर कार्य करे, जिससे राजस्व कार्यों में गति आयेगी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में पेंशन, राशन कार्ड और पीएम किसान सम्मान के आवेदन ज्यादा आते हैं तो खाद्य विभाग ऐसे राशन कार्ड धारी परिवार का आवेदन नियम अनुसार निराकरण कर राशन कार्ड बनाएं।

कलेक्टर ने आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के संभावित ग्राम सुराज अभियान और जिले के सचिव द्वारा समीक्षा बैठक के संबंध में आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने 30 मार्च को बिलासपुर प्रवास में पीएम मोदी के महा गृह प्रवेश उत्सव के दौरान जिले के हितग्राहियों के आवागमन के दौरान बस ड्राइवर को नशे से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र से धान उठाव के संबंध में मार्कफेड अधिकारी शीतल कुमार भोई से जानकारी ली। इसके साथ ही जिले के वनांचल 17 गांवों में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, विद्युत, स्कूल शिक्षा, समग्र शिक्षा, वन, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास आदि विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का समीक्षा किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..45 मिनट ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending