Connect with us

खबर रायगढ़

जिंदल पावर प्लांट के गारे पेलमा माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान हुई दुर्घटना ..

Published

on

एक व्यक्ति की हुई मृत्यु, दो घायल, घायलों का जिंदल फोर्टिस रायगढ़ में चल रहा उपचार ,

मृतक के परिवार को जिंदल पावर देगा 50 लाख रुपए मुआवजा और 20 हजार मासिक पेंशन ,

प्रशासन और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण ..

रायगढ़, रायगढ़ के तमनार स्थित जिंदल के गारे पेलमा खदान में आज दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। तीनों व्यक्ति ब्लास्टिंग के कार्य में लगे हुए थे।

इस संबंध में एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे तमनार के लिबरा में जिन्दल पावर प्लांट की माइन्स गारे पेलमा 4/2, 4/3 खदान में कोयला खनन हेतु ब्लास्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जेपीएल के असिस्टेंट इंजीनियर आयुष बिसोई के निर्देशन में ब्लास्टिंग सहायक चन्द्रपाल राठिया एवं तरूणलाल निषाद ब्लास्टिंग से बचाव हेतु शेल्टर वैन के अंदर थे। ब्लास्टिंग के समय पत्थर टूटकर सीधे शेल्टर वैन के अंदर गया। जिससे शेल्टर वैन में मौजूद उपरोक्त तीनों कर्मियों को गंभीर रूप से चोटें आई। इस दुर्घटना में आयुष बिसोई पिता मनमत नाथ बिसोई उम्र 24 वर्ष निवासी दरशपुर जिला गंजाम ओडिशा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं चन्द्रपाल राठिया पिता मुकुल राठिया उम्र 38 वर्ष निवासी कोसमपाली तहसील तमनार, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) गंभीर रूप से घायल हो गये और तरूणलाल निषाद पिता कन्हाई राम निषाद उम्र 43 वर्ष निवासी झरना तहसील तमनार, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) को चोंटे आई है। दोनों चोटिल व्यक्तियों का जिंदल फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर के साथ पुलिस विभाग से सीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी ली और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। आगे घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

मृतक के परिवार को जिंदल पावर देगा 50 लाख मुआवजा और 20 हजार मासिक पेंशन –

जिंदल पावर की ओर से जीएम रितेश गौतम ने बताया कि कंपनी के पॉलिसी के तहत मृत व्यक्ति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और 20 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जिंदल फोर्टिस में चल रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending