खबर बाराद्वार ..
अवैध गांजा बिक्री करने वाला आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल ..
बाराद्वार, दिनांक 24 सितंबर 2024 को पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार सतनामी (45 वर्ष), निवासी डुमरपारा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कुल 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अंजाम दिया गया, जिनके आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में यह रेड की गई।
मामले के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजेश खलखो, उपनिरीक्षक अनवर अली, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, सुरेन्द्र खाण्डेकर, चंद्रकला सोन, आरक्षक घनश्याम पाण्डेय और सैनिक राजेश कंवर ने विशेष योगदान दिया।
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login