Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

Published

on

सक्ती, 23 मई 2023 को नवीन जिला सक्ती का डभरा ब्लॉक वर्षों से विषेशज्ञ चिकित्सको की सेवा से वंचित रहा है। नवीन जिला सक्ती निर्माण उपरांत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के प्रयासों से डभरा सीएचसी में जिला खनिज न्यास मद से दो विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ समीर अग्रवाल मेडिसिन विशेषज्ञ एवं डॉ निकिता अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवा उपलब्ध कराई गई है। तकरीबन 1 लाख 88 हजार की जनसंख्या वाले इस ब्लॉक में 1 सीएचसी, 5 पीएचसी, और 34 सब हेल्थ सेंटर संचालित किया जा रहा है।
नवीन जिला सक्ती में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सक्ती जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित डभरा के आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए नजदीकी अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब डभरा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से लोगों की स्वास्थ्य सुविधा में वृद्धि होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष में डभरा ब्लॉक में 2 हजार 8 सौ 13 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया था। पंजीकृत गर्भवती माताओं में 1 हजार 151 माताओं की सामान्य सुरक्षित प्रसव शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ था। जटिल प्रसव हेतु ज्यादातर लोगों को दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर रहा करते थे। अब स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा सीएचसी में उपलब्ध होगी। जिससे आमजनों को इसका लाभ मिलेगा और डभरा सीएचसी में ओपीडी, आईपीडी आदि की सुविधा मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर29 मिनट ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर46 मिनट ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending