Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी ..

Published

on

फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के लिए कहा ,

समीक्षा बैठक में ठेकेदारों से कहा काम जल्द और गुणवत्ता के साथ चाहिए ,

अधिकारियों को फील्ड पर लगातार क्वालिटी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश ..

रायगढ़, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी रायगढ़ में चल रहे विभागीय प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने रायगढ़ शहर के आउटर में बनने जा रहे फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप को जल्द डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

प्रमुख अभियंता भतपहरी ने खरसिया-छाल-पत्थलगांव सड़क निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा करें, इसमें बिल्कुल भी लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पूंजीपथरा-तमनार और रायगढ़-घरघोड़ा सड़कों की पूर्णता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप ने बताया कि दोनों सड़कों में थोड़ा काम बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रमुख अभियंता भतपहरी ने इन सड़कों को बना रहे ठेकेदारों से कहा कि जल्द यह काम पूरा कर लें। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों से कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरी तेजी से किया जाए। बारिश के पहले जितना अधिक काम खींचा जा सकता इसे पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगातार फील्ड निरीक्षण और क्वालिटी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जहां लापरवाही नजर आती वहां नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा, बैठक में ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप सहित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर्स और ठेकेदार मौजूद रहे।

फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार कर भेजें –

प्रमुख अभियंता भतपहरी ने रायगढ़ शहर के आउटर में स्वीकृत फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतरा रोड नंदेली मार्ग का जायजा लिया। भतपहरी ने ईई पीडब्ल्यूडी से कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए यूटिलिटी और पोल शिफ्टिंग के साथ भू-अर्जन से जुड़ी जानकारियों के साथ जल्द डीपीआर तैयार करें। जिससे सड़कों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। गौरतलब है कि बीते दिनों वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने निरीक्षण कर फोर लेन सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन सड़कों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। जिसके आधार पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। इसकी अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप ने बताया कि बारिश के पहले जितना अधिक काम पूरा किया जा सके इसे लेकर विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending