Connect with us

खबर बिलासपुर

जिला सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में 84 करोड़ लाभ कमाए ..

Published

on

गत पांच साल का ये सबसे ज्यादा मुनाफा ,

कलेक्टर ने बैंक प्रबंधन को दी बधाई , बैंक अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर जताया आभार ..

बिलासपुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर के वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति पर सकल लाभ 84 करोड़ रुपये आया है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर जिला बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के कुशल नेतृत्व में बैंक के कर्मचारियों के द्वारा मेहनत करके यह लाभ अर्जित किया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर के लिये विगत पांच वर्षों में यह लाभ सर्वाधिक रहा है। कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी का पद माह अक्टूबर 2023 को ग्रहण किया गया। इसके उपरांत कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा बैंक की कार्य प्रणाली को सूक्ष्मता से देखा और जिस विषय पर सुधार की आवश्यक्ता थी, उस विषय पर विशेष ध्यान देते हुये आवश्यक सुधार कराया गया। बैंक के सी.ई.ओ और नोडल अधिकारी की बैठक में समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं बैंक को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। धान खरीदी और अन्य योजनाएं जो शासन के लिये महत्वपूर्ण है, को सहज तरीके से क्रियान्वित कराया गया तथा कृषक एवं आम जनता को कोई कष्ट न हो इसका विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

बैंक के प्राधिकृत अधिकारी सह कलेक्टर अवनीश शरण के अथक प्रयास एवं सतत् मानिटरिग से वर्ष 2024-25 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अपने पांच साल के सर्वाधिक लाभ में आ गया है। आज बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, अति० मुख्य पर्यवेक्षक शशांक शेखर दुबे के साथ कर्मचारी युनियन के अध्यक्ष भगवत यादव ने बैंक के प्राधिकृत अधिकारी का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर बैंक को सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने पर बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हितेश सलूजा, लक्ष्मण कौशिक, रवि सिंह, राजेश पाठक, प्रकाश शर्मा, किशोर चंद्राकर, रघुनाथ यादव एवं बैंक के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending