Connect with us

खबर बाराद्वार ..

राम-जानकी मंदिर बाराद्वार में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न केसरिया रंग में रंगा शहर ..

Published

on

शोभा यात्रा के दौरान नगर के ह्रदय स्थल गुलाब मंदिर चौक में जी भर कर नाचे युवा ,

.
जुलूस में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया ..

.

.
बाराद्वार, 22 जनवरी सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला के पास स्थित राम-जानकी मंदिर में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला सुबह 11.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक चलता रहा। मंदिर में सुबह 11.00 बजे से भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ-हवन, दुग्धाभिषेक, आरती, प्रसाद वितरण का कार्य दोपहर 1.00 बजे तक चला। उसके पश्चात 4.30 बजे शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाऍं पुरुष और युवा जन शामिल थे। केसरिया गुब्बारों, तोरण, झंडों, गेंदा फूल के अलावा पांडाल भी केसरिया कपड़ों से बना था। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा था।धमाल की थाप पर हाथों में बड़े-बड़े झंडे लिए युवा गण जिस उत्साह से नाच रहे थे वह देखते ही बन रहा था। बीच में एक समूह भजन गाते हुए आगे चल रहा था।

.
जनमानस में गूंज रहा है जय श्री राम, जय-जय श्री राम ,

.
झूम के हर कोई बोल रहा है जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम ,
.
बाराद्वार हमारा, हुआ राममय सारा ,
.
झालर-झंडी-तोरण से, सजा शहर है सारा ,
.
गली-गली में गूंज रहा, राम नाम का नारा,
.
घर-घर दीप जलाकर भी, करना है उजियारा ..

.शोभा यात्रा राम-जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कन्या शाला, अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, गुलाब मंदिर चौक, मोदी चौक, नेहरू चौक, बस स्टैंड, काली मंदिर होते हुए वापस राम-जानकी मंदिर पहुंची। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया और राम लक्ष्मण सीता बनें बच्चों की आरती उतारी। महाआरती और मिष्ठान-प्रसाद वितरण के पश्चात राम रसोई में लोगों ने भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। संगीतमय सुंदरकांड और भजन कार्यक्रम भी रखा गया था जो कि रात 11.00 बजे तक चलता रहा। भक्त गण भाव विभोर हो थिरक रहे थे। इस दौरान नगर के अलावा समीपस्थ ग्राम दुरपा के दो कारसेवकों को मिलाकर चौदह कारसेवकों का स्मृति चिन्ह और शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया। कारसेवक और रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के संयोजक रमेश सिंघानिया ने संक्षेप में कारसेवा से संबंधित संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजक त्रय ध्रुव सिंगल, अंजनी जिंदल, जयकिशन केड़िया, सुनील कलानोरिया, अशोक सिंघानिया, लालू सिंघानिया, पंकज साॅंवड़िया, शानू साॅंवड़िया, भीम सिंघानिया, अजय सिंह ठाकुर, नटवर अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, योगेश अग्रवाल, प्रदीप तोदी, हर्ष बंसल, महेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आनंद मोदी, राहुल शर्मा के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा. खिलावन साहू, गोविंद सिंघानिया, ओमप्रकाश अग्रवाल एस टी, महावीर साॅंवड़िया, मनमोहन जिंदल, ओमप्रकाश केड़िया, अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन मोदी, कैलाश बंसल (दादी भवन), मोहन तोदी, संजय शर्मा, अनील जिंदल, सुभाष साॅंवड़िया आदि शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending