Connect with us

खबर बाराद्वार ..

सजलकार रमेश सिंघानिया के दो नवीनतम सजल- संग्रह “दोष नहीं कुछ दर्पण का” और “आदमी पत्थर हुआ” का लोकार्पण समारोह और कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ संपन्न ..

Published

on

बाराद्वार, राष्ट्रीय कवि संगम जिला सक्ती एवं सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती की जुगलबंदी में 11 जून मंगलवार को अग्रसेन भवन बाराद्वार में सजलकार रमेश सिंघानिया के दो नवीनतम सजल- संग्रह “दोष नहीं कुछ दर्पण का” और “आदमी पत्थर हुआ” का लोकार्पण समारोह और कवि गोष्ठी संपन्न हुई। “दोष नहीं कुछ दर्पण का” सजल-संग्रह की समीक्षा जांजगीर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार समीक्षक संतोष कश्यप और “आदमी पत्थर हुआ” की समीक्षा प्रसिद्ध सजलकार दिनेश रोहित चतुर्वेदी ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर रहे। उन्होंने अपने सुमधुर कंठ से “नंदा जाहि गा” समेत अनेक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि जांजगीर के वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी यादव ने मैं कविता हूं कविता सुना कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, अग्रवाल समाज के संरक्षक घनश्याम जिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत के सभापति गगन जैपुरिया कोरबा के वरिष्ठ कवि दिलीप अग्रवाल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती के भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा ने की। सभी अतिथियों का पुष्प हार और पुष्प गुच्छ से भाव भीना स्वागत किया गया।विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं साहित्य कला मंच बाराद्वार, राष्ट्रीय कवि संगम जिला सक्ती, सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती, शील साहित्य परिषद जांजगीर, जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर, अग्रवाल समाज बाराद्वार के पदाधिकारी गण, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागणों, मित्र गणों ने सिंघानिया का फूलमालाओं और गुलदस्तों से जोरदार स्वागत किया। लगभग डेढ़ सौ लोगों की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में आयोजित इस कवि गोष्ठी में सजलकार रमेश सिंघानिया के अलावा कोरबा जिले से कृष्ण कांत चंद्रा, बलराम राठौर, दिलीप अग्रवाल, संतोषी महंत श्रद्धा, दिनेश पटेल, तिलोत्तमा पांडे जांजगीर जिले से ईश्वरी यादव, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, दयानंद गोपाल, संतोष कश्यप, सक्ति जिले से अनीस अरमान, चिरंजीव राव, रोशन पटेल, रामसाय श्रीवास, रघुनाथ जायसवाल, भगत राम साहू, नरेंद्र वैष्णव, सावन गुजराल, सुखदेव प्रधान,कौशल दास महंत, मनीषा भारद्वाज, शुचिता साहू आदि ने भाग लिया और अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। छह घंटे के इस आयोजन में काव्य के सभी रसों की जमकर बरसात हुई।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दिनेश साहू ने सरस्वती वंदना से की। मंच का कुशल संचालन दयानंद गोपाल और सावन गुजराल ने किया। आभार प्रदर्शन चतुर सिंह चंद्रा ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending