Connect with us

खबर सक्ती ...

पीएम फसल बीमा योजना पर आधारित 12 वां राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन, चयनित जिलों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार ..

Published

on

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सक्ती के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने किया पुरस्कार ग्रहण ,

छत्तीसगढ़ के सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिला का हुआ चयन ..

सक्ती, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु 12 वां राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल 2025 को द लीला कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल में संपन्न हुआ।

इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य फसल बीमा योजनाओं की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करना एवं भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न जिलों द्वारा इन योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सक्ती के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस वर्ष ‘बड़े एवं मध्यम राज्य’ श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छत्तीसगढ़ के सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ जिला का चयन किया गया है। उक्त जिलों ने खरीफ 2023 तथा रबी 2023-24 सीजन के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्हें 18 अप्रैल 2025 को आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending