Connect with us

खबर जगदलपुर ..

भाजपा का गांव चलो अभियान आरंभ, गांव में डेरा डालेंगे कार्यकर्ता ..

Published

on

11 फरवरी तक सतत चलेगा भाजपा का गांव चलेगा अभियान, गांव में रात्रि विश्राम भी करेंगे कार्यकर्ता ,

.
चौपाल बैठा कर घर-घर जाकर करेंगे राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार ,

.
छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में विजयी पताका लहराने का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ रही है भाजपा ..

.
जगदलपुर , भारतीय जनता पार्टी का गाँव चलो अभियान आज रविवार से जोरशोर से आरंभ हुआ। 4 फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा के कार्यकर्ता गाँव में डेरा डालेंगे, रात्रि विश्राम भी करेंगे और घर-घर सघन जनसंपर्क करते हुये राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में विजयी होने का लक्ष्य निर्धारित कर भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में गांव चलो अभियान के माध्यम से पूरा फोकस कर रही है।

गांव चलो अभियान के आज पहले दिन जिले के सभी 11 मण्डलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और बैठकों के बाद ग्रामीणों से मेल मुलाकात का काम आरंभ किया। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक योगेन्द्र पाण्डेय, सह संयोजक वेदप्रकाश पाण्डेय व बलदेव मण्डावी ने भानपुरी व लोहण्डीगुड़ा के दूरस्थ गांव क्षेत्र का दौरा किया और कार्यकर्ता के साथ ग्रामीणों के संग बैठे व सीधा संवाद किया। जिला संयोजक पाण्डेय ने बताया कि गांव चलो अभियान में जिले के सभी गांव में भाजपा के कार्यकर्ता पहुँचेंगे व ग्रामीण भाईयों से जीवंत संपर्क स्थापित करेंगे। सभी 11 मण्डलों में भी गांव चलो अभियान को मूर्त रुप देने संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति कर दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा के गांव चलो अभियान के आरंभ में प्रमुख रूप से बैदूराम कश्यप, नरसिंह राव, संतोष बघेल, नरसिंह ठाकुर, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, परिस बेसरा, फूल सिंह सेठिया आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा4 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा5 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending