खबर सूरजपुर ..
बड़ी खबर: बनारस से कोरबा आ रही यात्री बस उदयपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 50 यात्रियों को चोट, छह की हालत गंभीर ..

दुर्घटना के बाद मौके से ड्राइवर क्लीनर तथा कंडक्टर फरार ..
सूरजपुर, 29 जुलाई 2023 को बनारस से कोरबा आ रही एक यात्री बस के बेकाबू होकर पलट जाने से उसमें सवार 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ ट्रैवल्स की बस कल शाम बनारस से कोरबा के लिए निकली थी। आज तड़के करीब 3:30 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दावा के पास खाली सड़क पर बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई।
दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और इस बीच डायल 112 की टीम तथा उदयपुर पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना के बाद मौके से ड्राइवर क्लीनर तथा कंडक्टर फरार हो गए हैं।

बताया जाता है कि सभी 50 यात्रियों को चोट आई हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है जबकि बाकी यात्रियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में उपचार चल रहा है।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login