खबर जगदलपुर ..
मुख्यमंत्री ने अमर वाटिका के अमर जवान स्मारक में पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन ..

शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात ..
.
जगदलपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में स्थित अमर वाटिका परिसर में अमर जवान स्मारक में पुष्प गुच्छ अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित माटा लोना सभाकक्ष में नक्सल घटना में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री को परिजनों ने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में बताया इस संबंध में उन्होंने शहीद परिवारों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए आईजी सुन्दरराज पी. तथा कलेक्टर विजय दयाराम के. को निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों के साथ स्वलापहार भी लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने परिसर में नक्सल घटनाओं में शहीद हुए आरपीएफ, बीएसएफ, जिला बल, सीएएफ, एनएपी, एमएपी के 1254 जवानों की याद में उनके नामों की लगाई गई पट्टिका का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में नारियल के पौधे का रोपण भी किया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स के साथ समूह फोटोग्राफ खिंचवाई।

इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, आईजी सुन्दरराज पी., संभागायुक्त श्याम धावड़े, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- खबर सक्ती ...2 years ago
बड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
व्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
- ख़बर रायपुर2 years ago
एनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
- खबर जगदलपुर ..2 years ago
स्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
गुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
- Uncategorized2 years ago
प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
You must be logged in to post a comment Login