Connect with us

खबर कांकेर ..

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on


दूसरे चरण के अतिसंवेदनशील संसदीय क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुई 9 पोलिंग पार्टियां ,


कलेक्टर और एसपी ने मतदान अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसला-अफजाई की ..


कांकेर, लोकसभा निर्वाचन – 2024 के अंतर्गत दूसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर – 11 के लिए 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होगा, जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए आज सुबह 9 मतदान दल के 58 सदस्य अंतागढ़ स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए, इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करने वाले मतदान अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसला-अफजाई की। रवानगी के समय पोलिंग पार्टी के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरे पर आत्मविश्वास, जोश और उत्साह की छवि स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी कि वे लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व व महत्वपूर्ण कर्तव्य का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ज्ञात हो कि हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले उक्त नौ मतदान दलों में कुल 58 अधिकारी-कर्मचारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही संवेदनशील मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 727 मतदान केन्द्र हैं। जिनमें 285 संवेदनशील एवं 54 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। शेष मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को 25 अप्रैल को रवाना किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending