Connect with us

खबर धमतरी ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास ..

Published

on

कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ..

धमतरी, 28 अप्रैल 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुरूद विधानसभा के प्रवास के दौरान सेमरा बी. में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कुल 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 हजार रूपये के 31 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपये के 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
उन्होंने उद्यानिकी विभाग के 9.40 लाख रूपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें कुरूद के शासकीय उद्यान रोपणी गाड़ाडीह में चार लाख रूपये की लागत के कर्मचारी आवास निर्माण और 5.40 लाख रूपये की लागत के वर्किंग शेड निर्माण शामिल है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 106.12 लाख रूपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें गातापार स्थित दुग्ध प्रोसेसिंग इकाई हेतु 35 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण और भखारा में 71.12 लाख रूपये की लागत का नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण सम्मिलित है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 201.55 लाख रूपये की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।

इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा, मरौद, थूहा और मंदरौद में 6.83-6.83 लाख रूपये की लागत के प्रयोगशाला कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा में कला एवं सांस्कृतिक कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थूहा, मंदरौद और संकरी में कम्प्यूटर कक्ष निर्माण 6.34-6.34 लाख रूपये की लागत का लोकार्पण किया। इसी तरह 8.34-8.34 लाख रूपये की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा और मरौद में पुस्तकालय कक्ष निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया। ग्राम पंचायत भेंडसर में 13.65 लाख रूपये की लागत से सी.सी.रोड निर्माण, ग्राम पंचायत बगदेही में 4 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण, 7.94 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया। ग्राम धूमा में 5.90 लाख रूपये की लागत से बाजार शेड निर्माण और जनपद पंचायत कुरूद के तहत 100.70 लाख रूपये की लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से कुल 486.74 लाख रूपये के सात रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। इनमें भाठागांव रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना 72.06 लाख रूपये, गातापार अ. में 59.97 लाख रूपये, देवरी में 48.83 लाख रूपये, दहदहा में 49.97 लाख रूपये, गोजी में 63.06 लाख रूपये, कमरौद में 96.76 लाख रूपये और मौरीकला में 96.09 लाख रूपये की लागत के घरेलू नल कनेक्शनां में जल प्रदाय योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया। सीजीएमएससी लिमिटेड संभाग रायपुर की ओर से कुरूद के भखारा में 27.26 लाख रूपये की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया। लोक निर्माण विभाग सेतु की ओर से बड़ी करेली-नारी मार्ग में 3654.27 लाख रूपये की लागत से महानदी पर उच्च स्तरीय पुल और वाणिज्यिक कर विभाग जिला पंजीयक धमतरी की ओर से 41.81 लाख रूपये की लागत से उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कुरूद का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपये के 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 188.23 लाख रूपये की लागत से 22 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें उच्च प्राथमिक शाला सिर्री और सिवनीकला में 15.08 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बगौद में 9 लाख रूपये की लागत से पुस्तकालय कक्ष निर्माण, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भैंसबोड़ में 6.96 लाख रूपये की लागत से कला एवं सांस्कृतिक कक्ष निर्माण, संकरी, मौरीखुर्द दहदहा में 3-3 लाख रूपये की लागत से रंगमंच निर्माण, ग्राम पंचायत करगा में सीसी रोड, धूमा में शेड निर्माण, ग्राम पंचायत बंगोली में नाली निर्माण, नवागांव में पक्की नाली, सुपेला और कुर्रा में आरसीसी नाली निर्माण, प्रत्येक कार्य 3-3 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत करगा में 4 लाख रूपये की लागत की आरसीसी नाली निर्माण, ग्राम पंचायत चरमुड़िया में 3.40 लाख रूपये की लागत का बोर खनन एवं सोलर पंप फिटिंग, ग्राम पंचायत चारभाठा में 4.79 लाख रूपये की लागत का मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण का शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायत गातापार आ में 5.01 लाख रूपये की लागत का नाली निर्माण, सिर्वे में 3.97 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य और किचन शेड निर्माण कार्य तथा ग्राम चर्रा में 3.40 लाख रूपये की लागत से दंतेश्वरी मंदिर के सामने सीसी करण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम मोंगरा में 6 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम भैसबोड़ में 3.50 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण, ग्राम दहदहा में 5 लाख रूपये की लागत का पूर्व माध्यमिक कन्या शाला प्रांगण में स्वच्छता सह सीसी करण कार्य का शिलान्यास किया। जनपद पंचायत कुरूद के तहत 94.12 लाख रूपये की लागत के 21 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

लोक निर्माण विभाग की ओर से 3493.19 लाख रूपये की लागत के कुल 11 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किया। इनमें 465.84 लाख रूपये की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय सिलौटी, संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में 64.87 लाख रूपये की लागत से साईंस लेबोरेटरी भवन उन्नयन, आदर्श पुस्तकाल भवन उन्नयन कार्य का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह खैरा से मोंगरा तक 165.55 लाख रूपये की लागत से 2.50 कि.मी. मार्ग निर्माण, नवागांव (थूहा) से सोनपुर तक 106.76 लाख रूपये की लागत से 1.50 कि.मी मार्ग निर्माण और 1552.50 लाख रूपये की लागत से सिर्री-फुसेरा-करगा-चटौद मुख्य जिला मार्ग 9.30 कि.मी. का चौड़ीकरण का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कल्ले-अंवरी-सेमरा-आमदी-धमतरी मुख्य जिला मार्ग से सेमरा खारून पुल हाई लेवल ब्रिज तक 208.49 लाख रूपये की लागत से 1.20 कि.मी. लंबी मार्ग, कोड़ेबोड़ से अछोटी नहर नाली पहुंच मार्ग लंबाई एक कि.मी. 95.72 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। भाठागांव-भखारा-रामपुर तक 4.50 किमी. मार्ग का 325.68 लाख रूपये की लागत से मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी तरह सिर्री-खर्रा-दर्रा-पटेवा 5.80 कि.मी. मार्ग 507.78 लाख रूपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही सीजीएमएससी लिमिटेड संभाग रायपुर की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरूद में 30.48 लाख रूपये की लागत से 20 बिस्तरयुक्त अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending