Connect with us

खबर धमतरी ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे ग्राम सोरम, शोक-संतप्त परिवारों को दी सांत्वना ..

Published

on

मृतकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ,

मुख्यमंत्री ने घोषणा के अनुरूप परिजनों को दी 4- 4 लाख रुपये की कुल 44 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक ,

3 मई को चारामा-जगतरा के बीच सड़क हादसे में 11 लोगो की हुई थी मृत्यु ..

धमतरी, 17 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के शोक-संतप्त साहू एवं ध्रुव परिवार से मिलने ग्राम सोरम पहुँचे।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के पैतृक ग्राम सोरम, धमतरी में साहू परिवार के परिजन सुरुज बाई साहू, राहुल, अतुल, सभ्या, जयांश और परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात यहां ध्रुव परिवार के श्री विदेशी ध्रुव, इन्द्रवतीन बाई, धर्मेन्द्र व रोशनी ध्रुव से मिलकर उन्हें सान्तवना दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतक साहू परिवार के पुत्र राहुल साहू को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि के मान से 40 लाख रुपये एवं ध्रुव परिवार के विदेशी राम ध्रुव को 4 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। इस तरह 11 मृतकों के परिवार को कुल 44 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दी गयी।

विदित है कि सोरम के साहू परिवार के 10 सदस्य और ध्रुव परिवार के 1 सदस्य की चारामा-जगतरा के बीच गत 3 मई को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी ।

बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी थी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए थे। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।

इस दौरान पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद श्रीमती लक्ष्मी साहू, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending