Connect with us

खबर सक्ती ...

पीएम-विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

Published

on

सक्ती, भारत सरकार द्वारा पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिये प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। जिसके तहत भारत सरकार सूक्ष्म लद्यु एवं मघ्यम उद्यम मंत्रालय सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम उद्यम-विकास कार्यालय, रायपुर द्वारा विगत दिवस कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में सूक्ष्म लद्यु एवं मघ्यम उद्यम-विकास कार्यालय रायपुर के सहायक निदेशक दामोदर बेहरा, अतिरिक्त कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, परियोजना निदेशक, जिला ब्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, मार्गदर्शी बैक (लीड बैक ), प्राचार्य आई टी आई -सक्ती के प्रतिनिधि, रोजगार अधिकारी के प्रतिनिधि, जिलापंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार आदि के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

एक दिवसीय कार्यशाला में दमोदर बेहरा सहायक निदेशक सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम उद्यम – विकास कार्यालय रायपुर द्वारा अवगत कराया गया कि हितग्राहियो का पंजीयन समीपस्थ सी एस सी सेंटर से निशुल्क कराया जाना है। पंजीयन उपरांत हितग्राहियों के पात्रता आदि पर प्रथम चरण परीक्षण स्थानीय निकायों के माध्यम से किया जाना है। द्वितीय परीक्षण कलेक्टर द्वारा महाप्रबंधक जिला ब्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से किया जाना एवं तृतीय परीक्षण सूक्ष्म लद्यु एवं मघ्यम उद्यम-विकास कार्यालय रायपुर द्वारा किया जाकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कार्ड एवं पहचान पत्र का वितरण किया जाना है। कार्ड वितरण उपरांत 05 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूल कीट वितरण के संबध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।
इसी प्रकार कार्यशाला में श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सदस्य ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया तथा विश्वकर्मा शब्द की ब्याख्या की। अतिरक्ति कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को योजना का लाभ लेते हुये अपना ब्यवसाय को बडे स्तर से करने हेतु उत्साहित किया जिससे लोगो को रोजगार मिले तथा जीवोकोपार्जन्न हो सके। लीड बैक मैनेजर लुगुन ने लोन सम्वधी पात्रता, सोसल सेक्युरिटी, के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बैक से प्राप्त ऋण का किसी अन्य प्रयोजन हेतु उपयोग नही करने की सलाह हितग्राहियो को प्रदान किया। नोडल अधिकारी, जिला ब्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री रात्रे के द्वारा योजनांतर्गत द्वितीय परीक्षण अंतर्गत हितग्राहियों के चयन एवं आगामी परीक्षण हेतु हितग्राहियो के अनुसंशा के संबध में जिला स्तरीय समिति की भूमिका से अवगत कराया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में विषय विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसमे कई शिल्पकार और कारीगर शामिल होकर लाभान्वित हुए। योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में करके उन्हें सभी लाभ प्राप्त करने के योग्य बनाना, विश्वकर्माओं को उपलब्ध कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोड़कर उनका कौशल विकास करना, उनकी योग्यता, क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिये आधुनिक औजार प्रदान करना, समपार्श्विक मुक्त ऋण प्रदान करना तथा उन्नति के लिये विभिन्न बाजारों से जोड़ना है।

इस योजना में 18 प्रकार के व्यापार करने वाले यथा बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, लोहे के औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार-संगतराश, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी-चटाई बनाने वाले, गुडिया खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी तथा मछली पकड़ने के जाल निर्माता लाभार्थी हो सकते है। पीएम-विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण की तिथि पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, लाभार्थियों को स्वरोजगार / व्यवसाय विकास योजना के तहत अंतिम पांच वर्ष में राज्य या केन्द्र सरकार की किसी भी योजना अंतर्गत ऋण लिया हुआ नहीं होना चाहिए। योजना का पंजीकरण और लाभ परिवार के एक सदस्य तक ही सीमित होगा तथा सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति एवं उसके परिवार के सदस्य पात्र नहीं होगे। पंजीकरण हेतु आवेदन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से पीएम-विश्वकर्मा योजना पोर्टल/मोबाईल ऐप पर किये जा सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending