Connect with us

खबर रायगढ़

महिला थाना की तत्परता: छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ..

Published

on

रायगढ़, एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला थाना रायगढ़ की टीम ने छेड़खानी के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील मिश्रा (उम्र 39 वर्ष), निवासी सोनिया नगर, चुना भट्टी के पास, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 21 जून की रात की है, जब थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुनील मिश्रा पिछले दो वर्षों से उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है, और पूर्व में भी उसने रात्रि में घर में घुसने का प्रयास किया था। पीड़िता के अनुसार, समझाने के बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

घटना वाले दिन शाम करीब 7:00 बजे, सुनील मिश्रा मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और अशोभनीय बातें करने लगा। जब पीड़िता ने उसे ऐसा करने से मना किया तो घर के अन्य परिजन बीच-बचाव करने आए, जिनको भी आरोपी ने धमकाया और फिर मौके से फरार हो गया।

महिला की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 78(1)(i), 331(4), 75(1)(iv), 296 BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके पश्चात महिला थाना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुनील मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त उसकी मोटरसाइकिल (CG 10 EF 1128) को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्य में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending