Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

अब हर ज़रूरतमंद की आवाज़ को मिलेगा जवाब जिले में – हेल्पलाइन सेवाएं 24×7 सक्रिय ..

Published

on

समाज कल्याण, पशु चिकित्सा और पेयजल समाधान के लिए समर्पित हेल्पलाइन सेवाएं ,

पेयजल संकट से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद – नियंत्रण कक्ष और शिकायत पंजी तैयार ,

बिना अनुमति बोर खनन पर सख्ती – जल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई तय ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, विशेष समाचार 11 जून

जरूरतमंदों के लिए 24×7 हेल्पलाइन शुरू – 18002338989

उभयलिंगी, दिव्यांग एवं सीनियर सिटीजन्स को सहायता की नई पहल

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा “सेवा-जतन-सरोकार” के ध्येय वाक्य के तहत उभयलिंगी, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002338989 शुरू किया गया है। यह सेवा सातों दिन, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस हेल्पलाइन पर कॉल कर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, वृद्ध आश्रम, चिकित्सा सेवा एवं उपकरण वितरण जैसी सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है। यह सेवा राज्य के ज़रूरतमंद नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

पेयजल संकट पर त्वरित कार्रवाई हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय

शिकायत हेतु संपर्क करें: 07788-233089 | टोल फ्री: 18002330008

गर्मियों में बढ़ती पेयजल समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया है, जो 30 जून 2025 तक सक्रिय रहेगा। आमजन अपनी शिकायतें 07788-233089 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी सुझाव व शिकायतें दी जा सकती हैं। प्रकोष्ठ सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा, और हर शिकायत का विधिवत रजिस्टर में लेखा-जोखा रखा जाएगा।

पशुओं के इलाज के लिए कॉल करें – 1962

मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस सेवा अब आपके द्वार तक

पशुपालकों के लिए राहत की खबर! पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा अब और भी सुलभ हो गई है। अब कोई भी पशुपालक अपने बीमार मवेशी के इलाज के लिए 1962 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। कॉल सेंटर से जुड़ने के बाद, निकटतम मोबाइल एम्बुलेंस यूनिट पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंचेगी और उपचार करेगी। इस सेवा के तहत ऑनलाइन मेडिकल डायरेक्शन (OLMD) अथवा चिकित्सक की टीम मौके पर भेजी जाती है।

31 जुलाई तक बिना अनुमति बोर खनन प्रतिबंधित

नलकूप हेतु एसडीएम से लें विधिवत अनुमति

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को जलाभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। 01 अप्रैल से 31 जुलाई 2025 तक बिना अनुमति कोई भी नलकूप खनन प्रतिबंधित रहेगा। निजी व्यक्ति या एजेंसी को बोरवेल के लिए अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। केवल शासकीय एजेंसियों को विशेष परिस्थितियों में अनुमति से छूट दी गई है। अधिनियम के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति/संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्पर्क सूत्र संक्षेप में –

समाज कल्याण हेल्पलाइन (दिव्यांग, वृद्ध, उभयलिंगी): 18002338989,

पेयजल नियंत्रण कक्ष: 07788-233089,

पेयजल टोल फ्री शिकायत नंबर: 18002330008,

पशु चिकित्सा आपातकालीन सेवा: 1962,

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending