खबर रायगढ़
प्रगति नगर के विस्थापित परिवारों को छत्तीसगढ़ कलार महिला महासभा ने वितरित किया राशन ..

रायगढ़, मरीन ड्राइव निर्माण कार्य के चलते विस्थापित हुए प्रगति नगर के रहवासियों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ कलार महिला महासभा ने मानवीय पहल करते हुए राशन सामग्री का वितरण किया। ये प्रभावित परिवार वर्तमान में मां विहार कॉलोनी में अस्थायी रूप से विस्थापित होकर रह रहे हैं।

इस सहयोगात्मक पहल का नेतृत्व समाज की महाअध्यक्ष सरोज दुष्यंत डनसेना के दिशा-निर्देशन में किया गया। राशन वितरण कार्यक्रम में समाज की कई मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें सोनिया जायसवाल, मीरा डनसेना, विद्यावती डनसेना, रूपश्री दर्शन, पार्षद सरिता केशव जायसवाल, बसंती जायसवाल, प्रीति डनसेना, यमुना जायसवाल, कात्यायनी डनसेना, आशा डनसेना, पुष्पा जायसवाल एवं जी बाई डनसेना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

समाज की इन महिलाओं ने यह पहल कर यह संदेश दिया कि विकास कार्यों के दौरान प्रभावित परिवारों की चिंता भी सामूहिक जिम्मेदारी है। राशन वितरण कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने का यह छोटा प्रयास समाज में मानवीय मूल्यों और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login