Connect with us

खबर कोरबा

ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल को आगे बढ़ाएं विभाग: कलेक्टर ..

Published

on

ई-ऑफिस में जाकर कलेक्टर ने डिजिटल हस्ताक्षर कर फ़ाइल में दी स्वीकृति ,

ई-ऑफिस के अनुदेशों को समझने के दिये निर्देश ..

कोरबा, राज्य शासन के दिए गए निर्देशों के तहत ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध में आज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टोरेट के सभी शाखाओं के कर्मचारियों को ई-ऑफिस के संचालन और किसी फ़ाइल को एक शाखा से दूसरे शाखा में प्रेषित करने, ऑनलाइन नोटशीट बनाने और फ़ाइल अटैचमेंट करने के संबंध में एनआईसी के अधिकारी हेमंत जायसवाल द्वारा पीपीटी तथा पोर्टल में गतिविधियों का संचालन कर बताया गया। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने अपने कार्यालय से डिजिटल हस्ताक्षर कर फ़ाइल की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग और शाखा ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी ऑफिस में फ़ाइल का मूवमेंट समय सीमा में पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित हो। भविष्य में किसी भी कार्यालय के कामकाज को व्यवस्थित ढंग से करने में भी ई ऑफिस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने शाखा प्रभारी और प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों से कहा कि ई-ऑफिस के हर अनुदेश को अच्छे से समझते हुए इसका सावधानी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। प्रारंभिक दौर में समझने में भले ही कुछ कठिन लग सकता है लेकिन इसमें कार्य करना आसान है। इसे सीखने के पश्चात कार्य करने में आसानी होगी और शाखाओं से निकलने वाली फाइल, शाखाओं को प्राप्त होने वाली फ़ाइल का ऑनलाइन रिकॉर्ड रहेगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी और कांटछांट नहीं हो सकने से हर फ़ाइल में क्लियरिटी और पारदर्शिता होगी। कलेक्टर ने सभी शाखाओं को अच्छे से प्रशिक्षण देने और उन्हें होने वाली कठिनाई को दूर करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, डिप्टी कलेक्टर रश्मि वर्मा, माधुरी सोम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending