Connect with us

ख़बर रायपुर

किसान- जवान- संविधान जनसभा में गरजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

Published

on

सरकार पर लगाए घोटाले, अराजकता और लचर व्यवस्था के गंभीर आरोप ..

रायपुर, राजधानी रायपुर में आयोजित किसान-जवान-संविधान जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईसीसी संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर गंभीर आरोप लगाए।

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों ही बुरी स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2024-25 में 149 लाख टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई, परंतु केंद्र सरकार ने केवल 70 लाख टन चावल ही केंद्रीय पूल में लिया, जिसके कारण 35 लाख टन धान का टेंडर से विक्रय करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक क्विंटल धान की लागत 3900 रुपये है, जबकि औसतन 1950 रुपये की दर से बेचने पर राज्य को लगभग 7000 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हो रही है।

डॉ. महंत ने दावा किया कि धान खरीदी में व्यापक घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ 2024 में 45 लाख टन और खरीफ 2025 में 40 लाख टन फर्जी धान खरीदी की गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा – “ऐसा चमत्कार सिर्फ विष्णुदेव साय कर सकते हैं।”

उन्होंने रेत, कोयला और आयरन ओर की अवैध तस्करी, रेत माफियाओं के राजनीतिक संरक्षण, और पुलिसकर्मियों की हत्या जैसे गंभीर मामलों को उजागर किया। डॉ. महंत ने कहा कि सरकार के संरक्षण में प्रदेश के वन क्षेत्रों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जबकि दूसरी ओर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना चलाकर पर्यावरण संरक्षण की बात की जा रही है।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा 10,000 स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जबकि शराब दुकानों और अहातों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

रोजगार को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी विभाग में सीधी भर्ती नहीं की गई, जिससे युवाओं को धोखा मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों किसानों के नाम पर फर्जी ऋण, माइक्रो फाइनेंस के जाल में गरीबों का शोषण, साइबर ठगी और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति जनता को त्रस्त कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए डॉ. महंत ने कहा कि “छत्तीसगढ़ अब महिलाओं के लिए असुरक्षित राज्यों की सूची में शामिल हो गया है।”

डीएपी और यूरिया की कमी और कालाबाजारी का मुद्दा भी सभा में जोरशोर से उठा। डॉ. महंत ने कहा कि किसानों को केवल 32% डी.ए.पी. और 50% यूरिया ही मिल पाया, जबकि व्यापारी इसे दोगुने दाम पर बेच रहे हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश में हर वर्ग त्रस्त है और राज्य अराजकता की ओर बढ़ रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...57 मिनट ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending