Connect with us

खबर सूरजपुर ..

जनकल्याण की दिशा में सूरजपुर रेडक्रॉस की सशक्त पहल ..

Published

on

समिति बैठक में 11 अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुए पारित ,

7 मई को विशाल रक्तदान शिविर और 8 मई को रेडक्रॉस दिवस पर होंगे विविध आयोजन ..

सूरजपुर, सामाजिक सेवा को समर्पित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सूरजपुर जिला शाखा की प्रबंध समिति की बैठक जिला चिकित्सालय स्थित सीएमएचओ कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। यह बैठक न केवल संस्था के दायित्वों और कार्ययोजनाओं की समीक्षा का माध्यम बनी, बल्कि आगामी सेवामूलक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा व सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय एवं अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत डॉ. पैकरा ने संस्था की गतिविधियों, आय-व्यय विवरण और भविष्य की योजनाओं की प्रस्तुति दी। बैठक में रेडक्रॉस के स्थायी भवन हेतु भूमि आवंटन, समितियों के गठन, एम्बुलेंस व शव वाहन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, तथा रेडक्रॉस दिवस पर विशेष आयोजनों को लेकर गहन चर्चा की गई। चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी 11 प्रस्तावों को सदस्यों के सुझावों के साथ एकमत से पारित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था की भूमिका को और अधिक जनहितकारी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बहरहाल सूरजपुर रेडक्रॉस अब केवल संस्था नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप ले रही है। जिसमें सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मूर्त रूप देने के लिए हर हाथ आगे बढ़ रहा है।

रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सेवाभाव की मिसाल पेश करेगा सूरजपुर –

बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 मई को प्रातः 10:30 बजे जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर, 8 मई को मरीजों को फल वितरण, तथा दोपहर 3 बजे रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम रेडक्रॉस की ‘सेवा, समर्पण और मानवता’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

शहीदों को श्रद्धांजलि और निंदा प्रस्ताव –

बैठक के अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 निर्दोष नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इनकी रही उपस्थित –

इस महत्वपूर्ण बैठक में चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय सहित जिला प्रबंध समिति सदस्य प्रवेश गोयल, बलराम शर्मा, अजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मुकेश गर्ग, विकास अग्रवाल, ललित गोयल, अंशुल गोयल, राजीव प्रताप सिंह, चंदन कुमार सिंह, गौरव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, पवन कुमार गर्ग, विजय राज अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के संचालन व सफलता में संस्कार अग्रवाल, रंजन सोनी एवं लक्षणधारी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending