खबर कोरबा
देवपहरी में अचानक बढ़ा जलस्तर, 5 पर्यटक पानी के बीच फंसे ..

रेस्क्यू टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा, सभी युवकों को सुरक्षित निकाला गया ..
कोरबा, छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. कोरबा जिले के तमाम वाटरफॉल इन दिनों शबाब पर नजर आ रहे हैं, इस बीच प्रसिद्ध पर्यटनस्थल देवपहरी घूमने पहुंचे 5 लोग अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए. राहत की बात रही कि इसकी सूचना मिलते ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा के 2 युवक और 3 युवतियां देवपहरी घूमने आए थे, इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और सभी की जान खतरे में पड़ गई, पुलिस और प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया, रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज बहाव के कारण चुनौतियां बढ़ गई, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
इस भयावह मंजर का वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है, जिसमें देवपहरी घूमने के लिए पहुंचे 5 लोग दिखाई दे रहे हैं। सभी पानी की तेज धार के बीच फंसे नजर आ रहे हैं, समय रहते रेस्क्यू टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login