Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

धीमी गति से कार्य करने वाले 18 ठेकेदारों को कलेक्टर ने पेनाल्टी के साथ दिया नोटिस ..

Published

on

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के सभी ठेकेदारों के कार्यों की समीक्षा की ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया। कलेक्टर ने जिले के 35 गांव में नल जल कनेक्शन में धीमी गति से काम करने वाले 18 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सीईओ इंद्रजीत बर्मन तथा एसडीएम प्रखर चंद्राकर को फील्ड में जाकर कार्यों के प्रगति का अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी ठेकेदारों और अधिकारियों की उपस्थिति में जल जीवन मिशन की योजनाओं का एक के बाद ग्रामवार बारीकी से समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्यो को पूर्ण करने हेतुु निर्देशित किए। कलेक्टर ने हर-घर जल के पूर्ण कार्य को हस्तांतरण किये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों के कार्यों के प्रति उदासीनता के कारण कलेक्टर ने अनुपस्थित ठेकेदारो को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसी प्रकार समूह जल प्रदाय योजना के ठेकेदारो के कार्य की गति पर असंतोष जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यो को पूर्ण नहीं करनेे एवं निविदानुसार कार्याे मे प्रगति नही लाने वाले ठेकेदारों को अर्थदण्ड देने विभागीय अधिकारी रमाशंकर कश्यप कार्यपालन अभियंता को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डॉ कन्नौजे ने अंतिम चेतावनी देते हुए आबंटित समस्त कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदारो को निर्देश दिए।

बैठक में शामिल अधिकारीगण –

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ठेकेदारों को आने वाले समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बैठक में शामिल किए थे। इस बैठक में वन विभाग से क्षेत्रीय अधिकारी सारंगढ, पी एल पैकरा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग से कार्यपालन अधिकारी पी सी महानंदा, प्रभारी अधिकारी क्रेडा शिवेंद्र सिंह, पीएचई विभाग से सहायक अभियंता बी एल खरे, एस़डीओ जल संसाधन विभाग आराधना पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ राधेश्याम नायक, बरमकेला अजय पटेल, बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान, के.आर. सूर्यवंशी उप-अभियंता पीएचई, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के सदस्य के साथ साथ जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुबंधित ठेकेदारगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending