Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी का निर्णय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ..

Published

on

मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल ,

ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा ,

ग्राम पंचायत बिर्रा में स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन सामुदायिक भवन बनाने, विद्युत विभाग का जूनियर इंजीनियर कार्यालय खोलने की स्वीकृति ,

हसदेव नदी पर बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पल निर्माण को प्रदान की स्वीकृति ..

जांजगीर-चांपा, 13 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन सामुदायिक भवन बनाने, बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हसदेव नदी पर बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।

श्री बघेल ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसके लिए हमने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, भूमिहीन मजदूरों सहित तमाम वर्गों के लिए जनहित में अनेक योजनाएं बनाई है। राज्य के 26 लाख किसान राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। हमने धान की बम्पर पैदावार को देखते हुए इस वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल को बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया है। हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूल जतन योजना के माध्यम से स्कूलों का रंग रोगन किया जा रहा है। इसके लिए 1000 करोड़ रूपए खर्च किया जा रहा है। आज कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के लिए किफायती दर में जमीन उपलब्ध करायी गई है। इसके साथ ही साथ विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सहायता भी दी जा रही है। जिसका यह सुखद परिणाम है कि आज राज्य के अनेक समाजों के पास जमीन एवं भवन उपलब्ध है। इस भवन का उपयोग सभी नागरिक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सामाजिक प्रेम, एकता, सौहार्द्र-पूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समय एवं अवसर का उपयोग हमेशा करना चाहिए। आज पदाधिकारियों को समाज की सेवा करने का अवसर मिला है। इसका उपयोग सामाजिक संगठन को मजबूत करने में करें। उन्होंने समाज में फैली बुराईयों, रूढ़िवादी परंपराओं, कुरीतियों को समाप्त करने और सामाजिक समरसता स्थापित करते हुए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री टहल राम साहू ने की।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड संदीप साहू, गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास,शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज बालेश्वर साहू, कृषि उपज मंडी सक्ती के अध्यक्ष रूप नारायण साहू, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी विजय अग्रवाल सहित समाज क गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली15 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending