Connect with us

खबर अकलतरा ..

मोहन सिंह कश्यप को मिला भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर ..

Published

on

शिक्षा, संस्कृति और छत्तीसगढ़ी कला में योगदान पर मोहन सिंह कश्यप हुए सम्मानित ..

अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था अकलतरा के सक्रिय सदस्य एवं रेलवे कर्मचारी मोहन सिंह कश्यप को उनकी बहुमुखी प्रतिभा और सामाजिक योगदान के लिए भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, गायन, छत्तीसगढ़ी कला एवं फिल्म जगत में एक कलाकार के रूप में किए गए सराहनीय कार्यों तथा समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने के लिए प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, मोहन सिंह कश्यप लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, स्थानीय कला को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छत्तीसगढ़ी कला एवं फिल्म जगत में उनके योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया है। गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वे समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।

यह सम्मान उन्हें जीवन जागृति सेवा संस्थान, सहसोन प्रयागराज (इलाहाबाद) द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि मोहन सिंह कश्यप जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जो अपनी प्रतिभा का उपयोग समाजहित में करते हैं।

इस उपलब्धि पर उनके गृह ग्राम कापन, अकलतरा परिक्षेत्र के नागरिकों, रेलवे में उनके सहकर्मी गैंग नंबर 20, तथा वेल विशर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मोहन सिंह कश्यप की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे अकलतरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनके सम्मान से युवाओं को समाजसेवा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending