खबर बिलासपुर
राज्यपाल रमेन डेका 4-5 मार्च को बिलासपुर एवं मुंगेली प्रवास पर रहेंगे ..

बिलासपुर, राज्यपाल रमेन डेका 4 एवं 5 मार्च 2026 को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 4 मार्च को सायं 4.30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान कर मुंगेली जिले के चंदखुरी स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे बिलासपुर के शिवतराई रिसोर्ट (बैगा रिसोर्ट) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम शिवतराई रिसोर्ट, बिलासपुर में होगा।
5 मार्च को प्रातः 10.30 बजे राज्यपाल शिवतराई रिसोर्ट से शिवतराई गांव के लिए रवाना होंगे, जहां वे बैगा जनजाति के लोगों से मुलाकात कर उनके जनजीवन, आजीविका एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। इसके बाद वे 11 बजे अचानकमार टाइगर रिजर्व के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां सफारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे वापस शिवतराई रिसोर्ट पहुंचेंगे। सायं 4 बजे राज्यपाल डेका रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महमाया देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके पश्चात वे मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह पहुंचेंगे तथा वहां से शाम 7 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login