Connect with us

खबर अकलतरा ..

वेल विशर फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 250 से अधिक बच्चों व परिजनों ने लिया लाभ ..

Published

on

नरियरा में स्वास्थ्य जांच के साथ ‘गुड टच-बैड टच’, नशामुक्ति व करियर मार्गदर्शन पर जागरूकता सत्र आयोजित ..

अकलतरा, सामाजिक सरोकारों के तहत वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शनिवार, 28 फरवरी 2026 को नगर पंचायत नरियरा स्थित दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लगभग 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।

शिविर में नेत्र जांच, दंत परीक्षण तथा कुष्ठ रोग जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजोपयोगी कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। प्रसिद्ध समाजसेवी अंकिता शुक्ला ने “गुड टच-बैड टच” विषय पर बच्चों को आत्म-सुरक्षा और सतर्कता के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्याम रसोई बिलासपुर की संचालक डॉ. विनीता राव ने नशामुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

बिलासपुर संभाग की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। वहीं बलौदा बाजार में पदस्थ यातायात उप पुलिस अधीक्षक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार साहू ने करियर मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं और सही दिशा चयन के संबंध में प्रेरक सुझाव दिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती रजनी सत्तू साहू (उपाध्यक्ष, केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर संभाग), अंकिता शुक्ला (समाजसेविका), डॉ. विनीता राव (समाजसेविका), संतोषी सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा), सत्येंद्र दुबे (प्रतिनिधि उपाध्यक्ष, नगर पंचायत नरियरा) एवं सचिन दुबे (सीएसआर हेड, जेएसडब्ल्यू प्लांट) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल के संचालक गोविंद पाटले ने किया। संस्था के सचिव चिराग शर्मा एवं सदस्य दीपक साहू ने बच्चों से संवाद कार्यक्रम का संचालन किया।

अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending