Connect with us

खबर सूरजपुर ..

कन्याओं के कर-कमलों से खुला भवानी मंदिर का मुख्य द्वार, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भव्य लोकार्पण ..

Published

on

जमड़ी के भवानी मंदिर में आस्था का नया अध्याय, भक्ति-एकजुटता की बनी मिसाल ..

सूरजपुर, श्रद्धा, समर्पण और सनातन परंपरा की दिव्य छटा के बीच जमड़ी (भैयाथान) स्थित भवानी मंदिर में अब आस्था का एक नया अध्याय जुड़ गया। माता रानी की कृपा और श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से निर्मित मंदिर का भव्य मुख्य द्वार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवती स्वरूपा कन्याओं के कर-कमलों से लोकार्पित हुआ। जैसे ही कन्याओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत द्वार का उद्घाटन किया, पूरा परिसर जय माता दी के जय घोष से गूंज उठा।

यह लोकार्पण केवल एक स्थापत्य निर्माण का उद्घाटन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और सामूहिक भक्ति का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया। वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया। श्री नवयुवक दुर्गा मंडल, सूरजपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में माता-भक्त, ग्रामीणजन और नागरिक सपरिवार उपस्थित रहे। लोकार्पण के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप सामूहिक भंडारे की व्यवस्था की गई थी, जिसमें भक्ति के साथ सामाजिक सौहार्द भी देखने को मिला।

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के प्रमुख मदनलाल अग्रवाल ने कहा कि यह मुख्य द्वार केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि माता भवानी के प्रति अटूट आस्था, युवाओं की सक्रिय सहभागिता और समाज की एकजुट भावना का प्रतीक है। उन्होंने इसे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। आयोजन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंडल के सभी सदस्य निर्धारित गणवेश में समय से पूर्व उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुल मिलाकर, वैदिक मंत्रों की गूंज और कन्याओं के कर-कमलों से खुले इस द्वार ने न केवल मंदिर परिसर को, बल्कि उपस्थित हर श्रद्धालु के मन को भी आस्था और विश्वास से आलोकित कर दिया।

इस आयोजन में धर्मवीर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नरेश बंसल, रमेश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending