Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ में ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक, 7 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह ..

Published

on

रामनवमी व परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, समाज ने एकजुटता के साथ लिया सफल आयोजन का संकल्प ..

रायगढ़, ब्राह्मण सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम भगवान परशुराम मंदिर परिसर में अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 7 मार्च, शनिवार को शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 27 मार्च को रामनवमी जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि समिति वर्षभर समाज और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है। समिति केवल पर्व-त्योहारों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा सहभागिता को भी निरंतर बढ़ावा देती है। उन्होंने बताया कि समाज के सभी कार्यक्रमों में सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलता है और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता है।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने एकजुट होकर आगामी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। समाज में एकता, अनुशासन और परंपराओं के संरक्षण की भावना के साथ यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यक्रम भव्य, प्रेरणादायी और सुव्यवस्थित स्वरूप में संपन्न किए जाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending