Connect with us

खबर अकलतरा ..

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

Published

on

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम ..

अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सेंट जेवियर विद्यालय अकलतरा में भव्य स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया सचिव हरि लीला ट्रस्ट जांजगीर, अध्यक्षता श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकलतरा, विशिष्ट अतिथि पंकज शुक्ला अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, बिहारी ताम्रकार अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति, केशव कौशिक प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा, डॉक्टर तिवारी जांजगीर रहे।

कार्यक्रम के शुरुवात अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग अकलतरा से आए कुष्ठ एवं चर्म रोग विभाग से जी एल चतुर्वेदानी, श्रीमती सुप्रिया घोष, नेत्र विभाग से डी आर भारते एवं प्रितेश चन्देल व दंत विभाग से निधि श्रीवास्तव व अनिता ओगरे द्वारा निःशुल्क त्वचा, नेत्र एवं दंत जांच किया गया। शाला में कुल विद्यार्थियों की संख्या 600 से ज्यादा है जिसमे से बड़ी संख्या में शाला के विद्यार्थियों ने शिविर में भाग लेकर अपनी जांच कराई और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने वेल विशर फाउंडेशन के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों में होना चाहिए साथ ही बच्चो को कहा कि अपने माता पिता और गुरुजनों का रोज पैर छू कर आशीर्वाद लेना चाहिए और उनकी बात मानना चाहिए तब आप हमेशा सफल होंगे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे से मन लगा कर पढ़िए और बड़े होकर देश का और अपने माता पिता , विद्यालय का नाम रौशन कीजिए। वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी लाल ताम्रकार जी के द्वारा बच्चो को नशा मुक्ति के विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया गया और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा के प्राचार्य केशव कौशिक ने विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त परीक्षा पर प्रकाश डालते हुए परीक्षा के दौरान तनाव से बचने और आत्मविश्वास बनाए रखने के उपाय बताए। राजेंद्र कुमार सिंह अकलतरा की शिक्षिका श्रीमती वर्षा यादव ने गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषय पर बच्चो से बात की जिसमें बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी शिक्षिका श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने मोबाइल फोन से होने वाले नुकसान विषय पर चर्चा करते हुए डिजिटल संतुलन और सुरक्षित उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया, इसी कड़ी में बच्चो के लिए कैरियर मार्गदर्शन सत्र पर भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अगली कड़ी में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पूर्व सैनिक रोहित सारथी एवं शहीद रुद्र प्रताप सिंह के परिजनों को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनके त्याग और बलिदान को नमन करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था का परिचय वेल विशर फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र साहू जी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह एवं आभार व्यक्त सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य बिस्वजीत सिका ने किया। वेल विशर फाउंडेशन संस्था के सचिव चिराग शर्मा एवं सदस्य मोहन सिंह कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने में विद्यालय परिवार की कॉर्डिनेटर प्रमिला सिंह, शिक्षिका गण ज्योति विश्वकर्मा, नीरू क्षत्रि, ज्योति सिंह सेंगर, किरण जयसवाल, शांभवी सिंह, दर्शना सिंह, पूजा शर्मा, अलका सोनी, रिंकी वर्मा, प्रिय साव, श्रद्धा सारथी, भाविका शर्मा, सुमन नोर्गे, स्मिता विश्वकर्मा, सीमा सिंह, अमृत साहू, प्रीति सिंह, शिवांगी सेन, ज्योति सिंह, नेहा विश्वकर्मा, धरनीं बैरागी, राहुल सिंह, रामशंकर त्रिपाठी, अंकुर सोना एवं अन्य शिक्षिक एवं शिक्षिकाये उपस्थित रही, साथ ही शाला स्टाफ की आया दीदी सिया चौहान, वाहन चालक संतराम निर्मलकर, कविंद्र साहू एवं अन्य भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में बच्चो के अभिभावक, अकलतरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वेल विशर फाउंडेशन के अन्य सदस्य गण, शाला स्टाफ सभी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर7 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending