Connect with us

खबर सरगुजा ..

आस्था पथ से जुड़ेगा सूरजपुर: शक्तिपीठ सर्किट में मां कुदरगढ़ी को प्रथम स्थान और रोपवे निर्माण, पर्यटन के विकास की रफ्तार के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ के साथ विकसित छत्तीसगढ़ @2047 का बजट – बाबूलाल अग्रवाल ..

Published

on

सूरजपुर, राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निवृतमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं एमसीबी जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ @2047 के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु ₹1400 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए ₹5000 करोड़ तथा शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास के प्रावधान आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। AI के 36 नए सेंटर एवं शिक्षा क्षेत्र में नई योजनाएं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। छत्तीसगढ़ के 1.72 लाख करोड़ के संकल्प बजट में सरगुजा अंचल की आस्था, स्वास्थ्य और पर्यटन को नई पहचान देने वाले प्रावधान शामिल किए गए हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के सपने को साकार करने में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मास्टर रोडमैप है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने आस्था और विकास को साथ लेकर चलने का संदेश दिया है।

छत्तीसगढ़ आस्था पथ: शक्तिपीठों का संगठित दर्शन –

प्रदेश में छत्तीसगढ़ आस्था पथ (शक्तिपीठ भ्रमण) योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों का संगठित भ्रमण और दर्शन कराया जाएगा। इसमें सूरजपुर जिले की आराध्य देवी मां कुदरगढ़ी धाम को भी शामिल किया गया है। पहाड़ों की ऊंचाई पर विराजी मां कुदरगढ़ी के दरबार तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह योजना श्रद्धा और सुविधा का नया अध्याय मानी जा रही है। बजट में कुदरगढ़ को शक्तिपीठ सर्किट के रूप में विकसित करने हेतु 5 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया गया है। इससे सड़क, प्रकाश, पेयजल, यात्री सुविधाएं और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे।

रोपवे से आसान होगा मां का दरबार –

कुदरगढ़ धाम तक पहुंचने के लिए बहुप्रतीक्षित रोपवे निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। वर्षों से श्रद्धालु कठिन चढ़ाई पार कर मां के दर्शन करते रहे हैं। रोपवे बनने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे कुदरगढ़ क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य और शिक्षा को भी बड़ी सौगात –

सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 220 बिस्तर के जिला चिकित्सालय निर्माण और हवाई सेवा की तैयारी को क्षेत्रीय विकास का मजबूत कदम बताया गया है। सूरजपुर के पंडरीपानी में 100 सीटर दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय व छात्रावास के लिए 6 करोड़ का प्रावधान सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण है। मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु 50 करोड़, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

आस्था से विकास पथ तक सेतु निर्माण –

बाबूलाल अग्रवाल ने कहा, आस्था पथ योजना केवल यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा को जोड़ने का प्रयास है। मां कुदरगढ़ी का दरबार अब प्रदेश के शक्तिपीठ सर्किट का हिस्सा बनेगा, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बजट की जानकारी दें और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। कुल मिलाकर सरगुजा की वादियों में गूंजती मां कुदरगढ़ी की जयकार अब विकास की नई ध्वनि के साथ आगे बढ़ेगी आस्था और अधोसंरचना के संगम से एक नए अध्याय की शुरुआत होती दिख रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending