Connect with us

खबर कोरबा

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

Published

on

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व ..

कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) का गठन किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराना चाहिए, ताकि वे लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राजमणि साकेत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जी. सी. देवांगन सहायक प्राध्यापक भौतिकी, श्रीमती हेमलता कंवर कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक प्राध्यापक एस. के. राठौर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा6 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..6 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending