Connect with us

नई दिल्ली ..

मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता, चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द ..

Published

on

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात ,

छत्तीसगढ़ में सात हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को जल्द मिलेगी वित्तीय स्वीकृति ..

नई दिल्ली,
छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से ऊपर के नियोजित कार्यों की वित्तीय स्वीकृति को शीघ्र करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी गई। इसके ज़रिए छत्तीसगढ़ में कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ़ होगा।

रायपुर शहर की भीड़भाड़ को कम करने के लिए चार बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे, जिनका भूमि पूजन शीघ्र ही होगा। वहीं, राजधानी रायपुर से अन्य ज़िलों तक की सड़कें दो लेन से चार लेन में बदली जाएंगी, जिससे आवागमन तेज़ और सुरक्षित हो जाएगा।

बैठक में यह भी तय हुआ कि राज्य की सड़क योजनाएं की प्लानिंग में अब केंद्र के ‘गति शक्ति पोर्टल’ का उपयोग किया जाएगा, ताकि जल्द मंजूरी मिल सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर-आरंग-बिलासपुर-दर्री के बीच करीब 95 किमी लंबी छह लेन सड़क के लिए डीपीआर जल्दी बनाने के लिए आदेशित किया, जो औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक क्षेत्रों को जोड़ेगी। साथ ही, समृद्धि एक्सप्रेसवे का विस्तार रायपुर तक भी किया जाएगा।

इसके अलावा कुछ ज़रूरी योजनाओं को आज मंजूरी भी मिल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 ए में उन्नयन कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में रेजिंग का कार्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में मजबूतीकरण के कुल 115.95 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें बिलासपुर शहर के भीतर 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है, जिससे शहर में ट्रैफिक आसान होगा। कटनी-गुमला मार्ग के हिस्से में 11 किलोमीटर सड़क बनेगी जो गांवों को जोड़ने में मदद करेगी। वहीं, केशकाल के 4 किलोमीटर हिस्से की सड़क को मज़बूत किया जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं। अँजोर विजन 2047’ के तहत छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव, हर नागरिक तक बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में भीषण औद्योगिक हादसा: वेदांता प्लांट हादसे में 12 मजदूरों की मौत, 34 प्रभावित — कलेक्टर ने बिठाई मजिस्ट्रियल जांच ..

बॉयलर ब्लास्ट से दहला सक्ती: 12 की दर्दनाक मौत, कई घायल, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज — एसडीएम डभरा को सौंपी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सक्ती के नाका चौक में हुआ आयोजन ..

समानता व सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा कार्यकर्ताओं का नमन, सांसद कमलेश जांगड़े ने बताए विचारों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कानून की अनभिज्ञता नहीं है क्षम्य: बोईरडीह शिविर में न्यायाधीश शिवहरे का संदेश ..

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानून की जानकारी, साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों पर चेताया .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में जैजैपुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी विभाग की दबिश: घर से महुआ शराब जब्त, कारोबारी पहुंचा जेल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के खिलाफ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending