Connect with us

खबर रायगढ़

होली पर्व को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी 24 घंटे उपलब्ध ..

Published

on

रायगढ़, होली पर्व के मद्देनजर स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए अस्पताल की आपात चिकित्सा सेवाओं को विशेष रूप से सशक्त किया गया है। 04 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, किंतु इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे संचालित होती रहेंगी।

अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आपातकालीन विभाग में जीवन रक्षक दवाओं, आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। सभी क्लीनिकल विभागाध्यक्षों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निरंतर सेवाएं प्रदान करेंगे, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी। सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया है। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन का किया श्रवण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending