Connect with us

ख़बर रायपुर

राजिम कुंभ में विराट सनातन संस्कृति के होते हैं दर्शन – शंकराचार्य श्री सदानंद ..

Published

on

संतों की वाणी से लोगों को सदाचार, व्यवहार की मिलती है शिक्षा – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ,

विराट संत समागम का हुआ उद्घाटन, देशभर के साधु-संत हुए शामिल ..

रायपुर, राजिम कुम्भ कल्प में आज विराट संत समागम का शुभारंभ हुआ। संत समागम में अनंत विभूषित ज्योतिष मठ द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज एवं अनंत विभूषित ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सहित देशभर के साधु-संत शामिल हो रहे हैं। संत समागम के प्रारंभ में दोनों शंकराचार्यों ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। मुख्य मंच पर दोनों शंकराचार्यों की विधि-विधान से अगुवानी खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजिम विधायक रोहित साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की।

संत समागम में द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि धर्म रूपी कल्पवृक्ष का बीज प्रभु श्रीराम हैं। श्रीराम ने मनुष्य बनकर वो दिखाया, जो मनुष्य को करना चाहिए। हमारे वेदों का ज्ञान संतों से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ में विराट सनातन संस्कृति के दर्शन होते हैं। ऐसे आयोजनों से संस्कृति की रक्षा होती है। धर्म की रक्षा करनी है तो धर्म का पालन करें। धर्म की स्वयं रक्षा हो जाएगी। धर्म मार्ग पर चलने की शिक्षा हमें कुंभ से मिलती है। बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतों की वाणी से लोगों को सदाचार व्यवहार की शिक्षा मिलती है। राजिम का त्रिवेणी संगम, आचार्य का समागम, अध्यात्मिक लाभ से पवित्र स्थल बन चुका है। कुंभ कल्प का मतलब कुंभ जैसा होना है। कुंभ कल्प बोलने से मान घटता नहीं है बल्कि और बढ़ जाता है।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि राजिम कुंभ कल्प में दोनों शंकराचार्य का दर्शन लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। उन्होंने जगतगुरूओं से छत्तीसगढ़ और सभी लोगों के सुख और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र राजिम के विधायक रोहित साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा2 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending