Connect with us

खबर रायगढ़

समन्वय के साथ करें योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन – सांसद राधेश्याम राठिया ..

Published

on

सांसद राठिया ने ली दिशा समिति की बैठक ..

रायगढ़, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि शासन की योजनाएं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर अच्छे से हो इसके लिए जरूरी है कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें। सांसद राठिया की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव बैठक में उपस्थित रहे।

सांसद राधेश्याम राठिया ने केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि दिशा समिति की बैठक का उद्देश्य जिले में योजनाओं के क्रियान्यवन एवं उसके प्रगति का मूल्यांकन करना है। शासन की सभी योजनाएं लोकहितैषी है और उनका प्रभावी क्रियान्वयन करना हमारा दायित्व है। जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। सांसद राठिया ने कहा कि जल-जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक पेयजल पहुंचाने की योजना है। उन्होंने पीएचई को जल-जीवन मिशन के कार्यो में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। सांसद राठिया ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत स्किल डेवलपमेंट हेतु हितग्राहियों के पंजीयन एवं उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। सांसद राठिया ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से कहा कि जिले के कई हिस्से हाथी विचरण क्षेत्र अंतर्गत आते है, यहां किसानों की फसलों को हाथियों की आमद से होने वाले नुकसान का त्वरित फील्ड निरीक्षण करते हुए आंकलन कर उचित मुआवजा दिलवाए, इससे किसानों को राहत होगी। उन्होंने आवास निर्माण के लिए रेत सप्लाई को सुचारू रखने की व्यवस्था के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।

बैठक में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। भूजल के अत्यधिक व अव्यवस्थित दोहन न हो इसका हमें ध्यान रखने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने ईई पीएचई को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। फसल बीमा के तहत किसानों के पंजीयन के साथ उनके क्लेम भुगतान पर भी फोकस करने की बात कही। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ऐसे रोड जहां भारी वाहनों का आवागमन है उसे भविष्य में पीडब्लयूडी के अंतर्गत लिए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा सभी अनुसूचित बसाहट क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोडऩे विशेष अभियान शुरू किया गया है।

सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने पीएम आवास के तहत निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुके आवास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवास पूर्णता में जिला प्रदेश में तीसरे क्रम पर है। इसी प्रकार मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को समूह से जोड़ा जा रहा है एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लोन स्वीकृत किए जा रहे है, ताकि महिला समूह आजीविका गतिविधियां बेहतर तरीके से संचालित कर सके। सांसद श्री राठिया ने लैलूंगा क्षेत्र में भी बैंक लिंकेज व लोन प्रदाय से जुड़े कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सीईओ यादव ने बताया कि कृषि क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों के तहत पाम ऑयल की खेती की जा रही है। इसमें सब्सिडी का प्रावधान है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा हो रही है। करीब 88 प्रतिशत हितग्राहियों के कार्ड बनाए जा चुके है। जिसे जल्द शत-प्रतिशत पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सांसद राठिया ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम कृषि सिंचाई एवं फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, पीएमजीएसवाय, पीएम कौशल विकास योजना व पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष लैलूंगा श्रीमती किरण पैंकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष तमनार श्रीमती सविता राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष घरघोड़ा श्रीमती सहोद्रा राठिया, पार्षद सुभाष पाण्डेय, सौरभ चौधरी, संजय कुमार मोदी, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत नीलाराम पटेल, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत महेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़2 दिन ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending