Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक, जिले के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों से की चर्चा ..

Published

on

योजनाओं की प्रगति, साइबर अपराध से बचाव और रेडक्रॉस सदस्यता पर हुआ विशेष जोर ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों की प्रगति की समीक्षा समय सीमा की बैठक में की। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कहा कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी अब प्रत्येक विभाग आगामी टीएल बैठक में एक-एक कर देंगे।

कलेक्टर ने धान उठाव, खाद बीज भंडारण एवं उठाव, बारदाना स्थिति, समिति प्रबंधकों और पीडीएस राशन दुकान संचालकों से वसूली की कार्यवाही और स्थिति, प्राकृतिक खेती के लिए उद्यान, कृषि, पशुधन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले एडीईओ की परीक्षा के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि जिनकी ड्यूटी लगी है, वो अच्छे से ड्यूटी करें। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक संचालक संजय टोप्पो ने नीति आयोग द्वारा चुनिंदा विभागों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे आईडी पासवर्ड लेकर अपने विभाग की डाटा एंट्री करें।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक योजना अंतर्गत किसान रजिस्ट्रेशन कार्य में कृषि और राजस्व विभाग को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य का साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा हर सप्ताह होगा। बैठक में स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के तहत नियमानुसार आगामी 13 जून तक आवेदन स्वीकार करने और 14 से 25 जून तक स्थानांतरण संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए। बैठक में अटल पोर्टल, सभी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन, पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत जिले में कार्य प्रगति, 21 जून योग दिवस की तैयारी की समीक्षा कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने की। बैठक में पुलिस अधिकारी ने साइबर अपराधों से बचने के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार का लोभ ही साइबर अपराध के लिए पहला कदम होता है। इसलिए पैसा दोगुना, लॉटरी या किसी भी अनजाने व्यक्ति द्वारा डिजिटल अरेस्ट या अपने रिश्तेदार की गिरफ्तारी की पुलिस थाना में जांच कर लेनी चाहिए और ऐसे अपराध से बचने के लिए 1930 हेल्पलाइन का उपयोग करने के सुझाव दिए गए। बैठक के अंत में रेडक्रॉस के अधिकारी कर्मचारी सहित आम नागरिकों को सदस्य बनकर रेडक्रॉस के परोपकारी कार्य में अपनी सहभागी बनने के लिए एल आर पटेल, जिला संगठक जूनियर रेडक्रॉस द्वारा आह्वान किया गया। रेडक्रॉस के सदस्य बनने के लिए मोबाइल नंबर 9406389824 पर संपर्क कर सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending