Connect with us

खबर कोरबा

श्री श्याम प्रभु की कृपा से राधे कृष्ण पंचदेव मंदिर का नव निर्माण कार्य पूर्णता की ओर – दर्री दुर्गा पंडाल में विराजमान होंगे खाटू वाले श्याम बाबा ..

Published

on

25 जून को श्याम बाबा की प्रतिमा निशान यात्रा के साथ होगी नगर आगमन ,

27 जून को होगा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण ..

कोरबा, श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से दर्री दुर्गा पंडाल स्थित राधे कृष्ण पंचदेव मंदिर का नव निर्माण कार्य श्रद्धा, सेवा और भक्तिभाव से पूर्णता की ओर अग्रसर है। इस मंदिर के पावन परिसर में खाटू वाले श्याम बाबा की दिव्य एवं मनोहारी प्रतिमा भी शीघ्र ही विराजमान होने जा रही है।

यह नवनिर्मित मंदिर केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संकल्प का जीवंत प्रतीक बनकर उभरेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को भी अध्यात्म की ओर प्रेरित करेगा।

निशान यात्रा : 25 जून को होगा भव्य आगमन –

25 जून को खाटू नगरी से पधार रही श्याम बाबा की प्रतिमा का भव्य स्वागत गाजे-बाजे और जयकारों के साथ किया जाएगा। प्रतिमा को साडा कॉलोनी, जमनीपाली से दर्री दुर्गा पंडाल तक निशान यात्रा के रूप में लाया जाएगा। यह यात्रा शाम 4:30 बजे प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक उल्लासपूर्वक चलेगी।

27 जून को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव –

27 जून को मंदिर में श्री श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और विधि-विधान से किया जाएगा। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं।

श्री श्याम सेवादार परिवार ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बनें और अपने तन, मन और हृदय से इस आयोजन में सहभागिता करें, ताकि यह दिव्यता आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचे।

जय श्री श्याम! राधे राधे! जय श्री श्याम!

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending