Connect with us

खबर रायगढ़

बड़ी खबर: 8 नवम्बर को धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में 0-19 वर्ष तक के बच्चों की होगी नि:शुल्क हृदय जांच, सत्य-सांई अस्पताल रायपुर से पहुंच रहे है विशेषज्ञ चिकित्सक ..

Published

on

रायगढ़, सत्य सांई अस्पताल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक 8 नवम्बर को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा पहुंचेंगे। जहां हृदय रोग से संबंधित बच्चों का स्क्रीनिंग करेंगे। हृदयरोग से पीडि़त पाए जाने पर बच्चोंं का नि:शुल्क ऑपरेशन सत्य सांई अस्पताल, रायपुर में किया जाएगा।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में एसईसीएल द्वारा संचालित ‘धड़कन’ कार्यक्रम अंतर्गत 0-19 वर्ष तक के ऐसे चिन्हांकित बच्चे जिन्हें हृदय रोग के लक्षण है उनका सत्य सांई अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग व इको की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। कन्र्फमेंशन पश्चात सत्य सांई अस्पताल में बच्चों का नि:शुल्क इलाज/ऑपरेशन किया जायेगा। डॉ.योगेश साथे (एच.ओ.डी) पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व डॉ. निखिल शुक्ला बच्चों के लिये स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के. चद्रवंशी ने बताया कि सर्वप्रथम 8 नवम्बर 2024 को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्क्रीनिंग अर्थात पूर्व परीक्षण किया जाएगा। जिसमें तेज धड़कन, वजन ना बढऩा, शरीर का नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, स्तनपान करने पर पसीना आना जन्मजात हृदय रोग हो सकते है। उपरोक्त लक्षण वाले बच्चों के परिजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों से संपर्क कर उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में अवश्य लाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण पश्चात दिनांक 09 नवम्बर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में इको मशीन द्वारा कंर्फमेट्री परीक्षण किया जाएगा। जिसके पश्चात यदि बच्चे हृदयरोग से पीडि़त पाए जाने पर नि:शुल्क ऑपरेशन सत्य सांई अस्पताल में किया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय व तृतीय चरणों में प्रत्येक विकासखंडों के सामु.स्वा. केंद्रो में पूूर्व परीक्षण व इको जांच किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..12 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending