खबर सक्ती ...
उदय मधुकर को छत्तीसगढ़ ग्रामीण पत्रकारिता रत्न सम्मान ..

सामाजिक जागरूकता और बहुजन चेतना के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान ..
सक्ती, जिले के सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर के आश्रित ग्राम डड़ई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार उदय मधुकर बिलासपुर में टीजीबी मीडिया समूह द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के मंच से छत्तीसगढ़ ग्रामीण पत्रकारिता रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए हैं। इधर सम्मान मिलने के पश्चात मीडिया से अपने जज्बात साझा करते हुए मधुकर ने टीजीबी मीडिया समूह का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता रहेगा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य की सक्ती जिले के एक छोटे से गांव डड़ई से निकलकर लोगों में बहुजन चेतना की लव जलाने वाले उदय मधुकर एक प्रेरणास्पद पद नाम हैं। जिन्होंने जीवन में सामाजिक असमानताओं जातिगत अन्याय के विरुद्ध इन्होंने हमेशा ही आवाज उठाई है। इसके लिए उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन का आधार बनाकर कार्य किया है। उदय मधुकर ने बताया की उनके जीवन का उद्देश्य बहुजन समाज के अधिकारों शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देते हुए बहुजन समाज का निर्माण करना है जहां लोगों के दिलों में समतामूलक सोच व्याप्त हो। वर्तमान में उदय मधुकर आईएनएन 24 न्यूज़ के संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उदय मधुकर को पूर्व में भी अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं जिनमें भारत रत्न डॉ अम्बेडकर समता सम्मान, महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा क्रांति सम्मान, भीम चेतना अवार्ड तथा डॉ अम्बेडकर नेशनल फेलोशिप राष्ट्रीय अवार्ड प्रमुख हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login