Connect with us

खबर बिलासपुर

बिलासपुर में होगी कंप्रेस्ड बायो गैस की स्थापना, कछार में बनेगा प्लांट, नगर निगम बीपीसीएल और सीबीडीए के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर ..

Published

on

एसीएस मनोज पिंगुआ की मौजूदगी में हुआ एग्रीमेंट, कलेक्टर, निगम कमिश्नर, एसएसपी समेत बीपीसीएल – सीबीडीए के अधिकारी रहें उपस्थित ,

जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा, ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण भी स्वच्छ होगा ,

प्रतिदिन 5 से 10 मीट्रिक टन बायो गैस का उत्पादन, रोजगार का सृजन भी ,

बायो गैस रिफिलिंग और चार्जिंग स्टेशन के लिए भी मिली सहमति, कोनी में बनेगा इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में छत्तीसगढ़ में नगरीय ठोस अपशिष्ट के निपटारे को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर नगर निगम में कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र (सीबीजी) स्थापित किया जा रहा है। बिलासपुर में इस संयंत्र की स्थापना के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड लगभग 100 करोड़ रूपए का निवेश करेगा। गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष “मंथन” में एसीएस मनोज पिंगुआ की विशेष मौजूदगी में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, नगर निगम बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य त्रिपक्षीय कन्सेशन एग्रीमेंट (CA) में हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ सीबीडीए सुमित सरकार, हेड बायोफ्यूल्स बीपीसीएल अनिल कुमार पी, नगर निगम के नोडल ऑफिसर अनुपम तिवारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इस साल 17 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति में बिलासपुर समेत राज्य के अन्य 5 नगर पालिक निगमों में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापना हेतु सीबीडीए, गेल एवं बीपीसीएल के साथ त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था।

कछार में प्लांट,रोजाना 5 से 10 मीट्रिक टन बायोगैस का उत्पादन –

बिलासपुर में कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना समीपस्थ कछार में 10 एकड़ जमीन पर किया जाएगा, जिसके लिए निगम ने बीपीसीएल को रियायती दर पर जमीन उपलब्ध करा दिया है। यहां नगर निगम द्वारा पूर्व से ही आरडीएफ प्लांट स्थापित किया गया है। इस भूमि पर संयंत्र स्थापित किए जाने हेतु पूर्व में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड / गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और छत्तीसगढ़ बायोफ्यलू डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीबीडीए) के अधिकारियों द्वारा प्राथमिक सर्वे किया गया है। कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) से प्रतिदिन 5 से 10 मीट्रिक टन का बायोगैस का उत्पादन होगा। इसके लिए प्रतिदिन 150 मिट्रिक टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट (MSW) का उपयोग जैव ईंधन उत्पादन में उपयोग जाएगा। इसके अलावा उपलब्धता के आधार पर अधिशेष बायोमास का उपयोग भी सीबीजी उत्पादन के लिए किया जाएगा।

पर्यावरण को लाभ समेत रोजगार का सृजन –

बिलासपुर में इस संयंत्र की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिवर्ष लगभग 30 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन होगा। इसके अलावा संयंत्र निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण स्वच्छ होगा। कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के उपयोग से शहर नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होगा।
सीबीजी संयंत्र के पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन और विक्रय से प्रतिवर्ष 1 करोड़ रूपए जीएसटी के रूप में प्राप्त होगा।

क्या है कम्प्रेस्ड बायो गैस? –

कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी), एनारोबिक सड़व की प्रक्रिया के माध्यम से अपशिष्ट जैसे कृषि अवशेष, मवेशी गोबर, गन्ना निचोड़ से प्राप्त अवशेष, नगरपालिका ठोस अपशिष्ट, सीवेज उपचार संयंत्र अपशिष्ट आदि से बनाई जाती है. शुद्धिकरण के बाद इसे संपीड़ित किया जाता है। इसे कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) कहा जाता है, जिसमें मीथेन की उच्च मात्र होती है. इसके अलावा, कन्प्रेस्ड बायो गैस उपलब्ध प्राकृतिक गैस के समान है। जो सीएनजी के समान वैकल्पिक मोटर वाहन ईंधन को रूप में उपयोग किया जा सकता है। देश में बायोगैस की खपत को देखते हुए सीबीजी आने वाले सालों में ऑटोमोबाइल, औद्योगिक और वाणिज्यिक उपयोगों में सीएनजी का स्थान लेने की क्षमता रखती है।

कोनी में इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट, बीपीसीएल ने दी सहमति –

इस अवसर पर वाहनों में बायोगैस रिफिलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट निर्माण को लेकर भी नगर निगम बिलासपुर और बीपीसीएल के मध्य बातचीत हुई। इस मौके पर निगम द्वारा दिए प्रस्ताव पर बीपीसीएल ने यूनिट निर्माण को लेकर अपनी सहमति दी है। कोनी बस डिपो के पास बीपीसीएल को इसके लिए जमीन मुहैया कराया जाएगा। उत्पादित बायो गैस को इस इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट में बायो गैस ईंधन से चलने वाले वाहनों में भरा जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी रहेगा जिससे वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending