Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती से जगेश्वर सिंह राज बने आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ..

Published

on

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ,

जगेश्वर सिंह राज ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने प्रदेश के 11 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में सक्ती जिले से वरिष्ठ आदिवासी नेता जगेश्वर सिंह राज (देवरमाल) को आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर की गई है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जगेश्वर सिंह राज की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता में हर्ष की लहर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनकराम ध्रुव ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि जगेश्वर सिंह राज पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जगेश्वर सिंह राज ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाऊंगा। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करूंगा और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती दिलाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

गुलजार सिंह ठाकुर ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जगेश्वर सिंह राज के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी, और संगठन में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी।

इस नियुक्ति से सक्ती जिले के राजनीतिक हलकों में उत्साह का माहौल है और कांग्रेस कार्यकर्ता नए जोश के साथ संगठन को सशक्त बनाने में जुट गए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending