Connect with us

खबर कोरबा

राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने नया तहसील भवन का किया लोकार्पण ..

Published

on

दर्री में नया तहसील भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ,

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने लोगों को दर्री के नवीन तहसील कार्यालय के शुभारंभ की दी शुभकामनाएं ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करके विभिन्न वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी से लेकर धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने तक का कार्य सरकार ने किया है। इसी कड़ी में दर्री क्षेत्र में नया तहसील भवन बनने से लोगों को ऋण पुस्तिका मिसल, नामांतरण-बटांकन, खसरा, बी-1 आदि पाने के लिए सुविधा तो मिलेगी ही, इसके साथ ही ग्रामीणों को अब तहसील कार्यालय जाने के लिए कटघोरा नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

उक्त बातें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंजीयन पुनर्वास एवं स्टाम्प ड्यूटी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने दर्री में नये तहसील भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने फीता काटकर नये तहसील भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर, अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत की प्रस्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत दर्री में तहसील कार्यालय खुल जाने से आम नागरिकों को अब राजस्व संबंधी कामकाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी। शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध होगी एवं विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
राजस्व मंत्री ने कहा कि लोगों को राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कार्य के लिए पहले कटघोरा जाना पड़ता था। जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे उनका समय एवं पैसा ज्यादा खर्च होता था। लेकिन अब दर्री में नया तहसील भवन बन जाने से लोगों को आधी दूरी तय करने पर ही राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र वासियों की लंबे समय से दर्री में तहसील कार्यालय प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी।

जिसको पूरा करते हुए आज दर्री में नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि दर्री क्षेत्र में बहुत से निर्माण कार्य हुए है, विकास कार्यों के किसी भी दिशा में यह क्षेत्र उपेक्षित नही है। शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए तीन नए स्वामी आत्मानंद स्कूल कुसमुंडा, जमनीपाली, गोपालपुर में प्रारम्भ किया जा रहा है। इस स्कूल के खुलने से आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिलेगा। हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक चलाई जा रही है। जिससे लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में 85 नए तहसील एवं 35 अनुविभाग बनाए गए है। जो कि राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही तहसीलों का यह आंकड़ा 100 का आंकड़ा पार कर लेगा। जिसके अंतर्गत जिले में 7 नए तहसीलों का निर्माण हुआ है।
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही, साथ ही आम जनों को प्राथमिकता से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की राजस्व संबंधित कार्य के लिए असुविधा न हो। इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही समय – सीमा पर उनका कार्य पूर्ण करें। जिससे किसानों को सुविधाएं मिल सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि जल्द ही दर्री में एसडीएम कार्यालय भी प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने लोगों को दर्री के नवीन तहसील कार्यालय के शुभारंभ की दी शुभकामनाएं –


कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा नये तहसील कार्यालय के रूप में दिए गए खूबसूरत उपहार के लिए आप सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय के संचालन से राजस्व मामलों का सरलीकरण होगा। लोगों को अपने राजस्व संबंधी कामकाज के निपटारे में आसानी होगी। श्रीमती महंत ने कहा कि कोरबा जिला छत्तीसगढ़ की सबसे सुंदर शहरों में जाना जाता है। इसको देश के मानचित्र में विशेष पहचान प्राप्त है। उन्होंने बताया कि आमजनों की सुविधाओं का ध्यान रखना जनप्रतिनिधियों का प्रमुख कर्तव्य है। हमारा मूलमंत्र जनता की सेवा करना है। राज्य शासन हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रही है। जो कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया की शासन की मंशा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है जिसके लिए जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत् है। उन्होंने सभी को शासकीय योजनाओं से जुड़ने एवं उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को किसान किताब एवं बी-1 वितरित की गई।
अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने नवीन तहसील भवन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 71 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील दर्री में कुल 9 राजस्व मंडल, 25 पटवारी हल्का, 1 नगर पंचायत एवं 48 गांव शामिल है। इन गांवों के करीब 67 हजार से अधिक लोगों को तहसील कार्यालय खुलने से सुविधाएं मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाएं, सभी एसडीएम करें विशेष फोकस : कलेक्टर , मानसून को देखते हुए...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय सक्ती द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के अंतर्गत ग्रामीण...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

डिजिटल पंचायत के अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज में शान से लहराया तिरंगा ..

जिला संवाददाता — डॉ. राम कुमार मनहर, जिला सक्ती। सक्ती/बेलादुला, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

स्व. गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव ..

सक्ती/बेलादुला, ग्राम पंचायत बेलादुला में डॉ. राम कुमार मनहर की नानी स्वर्गीय श्रीमती गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा ..

भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पहुंचे पवन साय, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात .. सक्ती, भाजपा छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार ..

जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध का किया त्वरित निराकरण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित ..

172.5 किलो डेडलिफ्ट और 102.5 किलो बेंच प्रेस में प्रथम, गुरुवचन ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान .. सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, 17 से 23 अगस्त तक होगी जांच ..

‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ के तहत मिठाई, डेयरी उत्पाद, नमकीन सहित खाद्य पदार्थों पर रहेगी विशेष नजर .. सक्ती, आम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 736.1 मिमी औसत बारिश, मालखरौदा में सर्वाधिक वर्षा ..

बारिश का आंकड़ा 736 मिमी पार, मालखरौदा में 860.3 और जैजैपुर में 564.8 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गांव की डबरी नुमा गड्ढे में डूबे सगे भाई-बहन, मौकेपर हुई मौत ..

6 वर्षीय छोटा भाई को बचाने पानी में उतरी 12 वर्षीय बहन भी डूबी, गांव में पसरा मातम .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending