Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में आयोजित ग्रीष्म कालीन आंग्ल भाषा कक्षा सह योग प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन ..

Published

on

सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारित शिक्षा का केंद्र है- पंकज दाहिरे एस डी एम ,

तेरा वैभव सदा अमर रहे मां- राम अवतार अग्रवाल ,

प्रशिक्षण शिविर पाठ्यक्रम के अलावा भी संपूर्ण व्यक्तित्व विकास माध्यम साबित हुआ- चितरंजय पटेल ..

सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में संचालित ग्रीष्मकालीन विशेष आंग्ल भाषा कक्षा के दरम्यान विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थीयों ने 1मई से लगातार एक माह अंग्रेजी के साथ गणित और योग की का प्रशिक्षण लिया। इस दरम्यान नकुल देवांगन व्याख्याता ने अंग्रेजी और आचार्य अरुण यादव ने (गणित) तथा चूड़ामणि साहू योगाचार्य रूप में प्रतिदिन लगातार बच्चो को योग का प्रशिक्षण दिया।

आज निःशुल्क विशेष कक्षाओं के समापन अवसर पर मुख्य अभ्यागत पंकज दाहिरे अनुविभागीय दंडाधिकारी ने लोगों को अपने संबोधन में कहा कि मैं स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर का विद्यार्थी रहा हूं इसलिए जानता हूं कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय हमेशा से संस्कारित शिक्षा केंद्र रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली हैं जो आपको ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी संस्कार के साथ पाठ्यक्रम की निःशुल्क शिक्षा मिल रहा है। विद्यालय प्रबंध समित के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को देश भक्ति की बात करते हुए भारत मां के वैभव को अमर व अक्षुण बनाने राष्ट्र के प्रति अपना योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा भारत माता का कैलेंडर वितरण किया तो वहीं व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि शिविर बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का माध्यम साबित हुआ जहां सभी ने बच्चों को अंग्रेजी, गणित के साथ सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा का भी पाठ पढ़ाया।

समापन दिवस पर सभी अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों के रुचि अनुसार नृत्य गीत नाटक का भी मनमोहक प्रदर्शन किया जिसे देख उनके माता पिता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे तथा सभी ने समवेत स्वर आयोजन की तारीफ किया।सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से दसवीं व बारहवीं परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों से मेडल पहनाकर अभिनंदन/ पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी सोनी, विद्यालय परिवार के आचार्य और सभी बच्चों के साथ अभिभावक एवं शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
आज समापन समारोह में प्रशिक्षार्थी बच्चों ने भाषण, गीत, नृत्य संगीत के कार्यक्रमों से समा बांध दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending